WWE में होगी डेनियल ब्रायन की वापसी

जब से डेनियल ब्रायन ने WWE को अलविदा कहा है तब से ही लोग उन्हे काफी मिस कर रहे हैं। वो एक ऐसे स्टार हैं जो अपने टाइम में काफी लोगों को अच्छे लगते थे। इसका मुख्य कारण है उनका सिम्पल होना। वो इसी वजह से भी वर्ल्ड हैवीवेट चैम्पियन भी बन गए, लेकिन चोट की वजह से वो कई बार वापसी करने के बाद भी रिटायर होने पर मजबूर हुए। अब पता चल रहा है की डेनियल ब्रायन के लिए WWE एक नया रोल सोच रही है, और उन्हे एक शो होस्ट करने का मौका दिया गया है। WWE ने कल एक बयान जारी करके इस बात की पुष्टिक की। उन्होने लिखा,"WWE क्रूज़रवेट क्लासिक को WWE लेजेंड डेनियल ब्रायन और स्मैकडाउन की आवाज़ मॉरो रैनेलो होस्ट करने वाले हैं। इस शो का प्रीमियर 13 जुलाई को 9 pm WWE नेटवर्क पर होगा।" वैसे कुछ दिनों पहले WWE ने अपने महान कॉमनटेटर जैरी लॉलर को घरेलू हिंसा के आरोप में अनिश्चित काल के लिए सस्पेंड कर दिया था, और उनकी जगह डेविड ऑटुंगा लेंगे। देखते हैं की डेनियल के लिए WWE और क्या सोचती है।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications