फेमस Superstar का कॉन्ट्रैक्ट जल्द ही टॉप प्रमोशन से होगा खत्म, क्या WWE में लंबे समय बाद होगी वापसी?

..
पूर्व चैंपियन कंपनी जल्द ही बनेंगी फ्री एजेंट?
पूर्व चैंपियन कंपनी जल्द ही बनेंगी फ्री एजेंट?

WWE: रेसलिंग वर्ल्ड में जल्द ही एक टॉप विमेंस स्टार फ्री एजेंट बनने वाली हैं। 3 बार की पूर्व Knockouts चैंपियन डेओना पुर्राज़ो (Deonna Purrazzo) का Impact Wrestling के साथ कॉन्ट्रैक्ट इस महीने के अंत में खत्म होने वाला है।

Ad

डेओना पुर्राज़ो रेसलिंग इंडस्ट्री की टॉप विमेंस स्टार्स में से एक हैं। उन्होंने WWE NXT, AEW, Ring of Honor, AAA और Stardom जैसे टॉप प्रमोशन्स के साथ काम किया है। फिलहाल वो IMPACT Wrestling के साथ कॉन्ट्रैक्ट में हैं। वो तीन बार Knockouts चैंपियनशिप को अपने नाम कर चुकी हैं। इसके अलावा पुर्राज़ो ने एक बार Knockouts विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप को भी जीता था।

Fightful Select की रिपोर्ट के अनुसार, IMPACT Wrestling के साथ डेओना पुर्राज़ो का कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने वाला है। अभी तक कोई भी नई डील IMPACT Wrestling और पुर्राज़ो के बीच साइन नहीं हुई है। अभी भी वो कंपनी के ग्राफिक्स में दिखाई दे रही हैं। वो इस हफ्ते के अंत में होने वाले Final Resolution इवेंट तक ही कॉन्ट्रैक्ट में हैं। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि दोनों पक्ष के रिश्ते बहुत अच्छे हैं। कई लोगों का मानना है कि वो अभी भी IMPACT Wrestling के साथ बनी रह सकती हैं। अगर वो WWE में आती हैं, तो यह बड़ा सरप्राइज रह सकता है।

Ad

WWE में Deonna Purrazzo कुछ सालों तक नज़र आईं

डेओना पुर्राज़ो ने WWE के साथ अप्रैल 2018 में कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। इसके पहले उन्होंने इंडिपेंडेंट सर्किट पर काफी सालों तक काम किया और बीच-बीच में वो WWE में लोकल सुपरस्टार के रूप में अपीयरेंस देती हुई नज़र आई थीं। 2018 में फुल टाइम कंपनी का हिस्सा बनने के बाद उन्होंने Mae Young Classic में हिस्सा लिया और वो क्वार्टर फाइनल्स तक गईं लेकिन फिर इयो स्काई के खिलाफ उन्हें हार मिली।

डेओना पुर्राज़ो ने NXT UK में डेब्यू किया और यहां उन्होंने रिया रिप्ली को विमेंस टाइटल के लिए चैलेंज किया। वो NXT UK विमेंस चैंपियन बनने में असफल रहीं। इसके बाद डेओना ने Raw के एक एपिसोड में ओस्का का सामना किया लेकिन उन्हें यहां हार मिली। 15 जनवरी 2020 को NXT में पुर्राज़ो का हील टर्न हुआ।

उनका NXT में रन अच्छा रहा लेकिन कुछ मौकों पर उन्हें हार का सामना करना पड़ा। वो एक बार फिर मेन रोस्टर पर नज़र आईं। 6 अप्रैल 2020 को उन्हें नाया जैक्स ने Raw में हराया। 15 अप्रैल 2020 को कंपनी ने डेओना पुर्राज़ो समेत कई सारे सुपरस्टार्स को रिलीज किया। इसके बाद से वो IMPACT Wrestling में जलवा बिखेर रही हैं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications