क्या NXT सुपरस्टार डिओना पर्राजो ही लूचाडोरा हैं ?

Ankit

ला लूचाडोरा की मदद से स्मैकडाउन के पिछले एपिसोड में एलेक्सा ब्लिस ने बैकी लिंच के खिलाफ अपना विमेंस टाइटल बचाया। जिसके बाद फैंस कयास लगा रहे हैं कि इसके पीछे मिक्की जेम्स, तामिना सुंका और नोआमी हो सकती है। Allwrestlingnews.com के मुताबिक इस मास्क के पीछे NXT सुपरस्टार डिओना पर्राजो है। डिओना ने NXT में असुका, बेली, नाया जैक्स और ऐमा के खिलाफ मैच लड़े हैं। कुछ साल पहले उन्होंने ROH के कई इवेंट में हिस्सा लिया। 13 दिसंबर के स्मैकडाउन एडिशन में पर्राजो के एलेक्सा ब्लिस के खिलाफ मैच में उतरा था। इस मैच से पहले ब्लिस ने लूचाडोरा का मजाक उड़ाते हुए कहा था कि वो जेम्स एल्सवर्थ जैसी दिख रही है। स्मैकडाउन में ब्लिस को लूचा के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा लेकिन बाद में पता चला कि लूचाडोरा के मास्क में बेकी लिंच थी। वहीं 2016 की आखिरी स्मैकडाउन में लिंच को विमेंस चैंपियनशिप में हार का सामना करना पड़ा। लिंच की हार का सबसे बड़ा कारण लूचाडोरा बनी जिन्होंने मैच में दखल दिया। पूर्व विमेंस चैंपियन मिकी जेम्स की साल 2017 में ब्लू ब्रैंड में आने की संभावनाएं थी, जिसको देखकर कई फैंस को लगा कि वो मिकी जेम्स ही है। कई समय से तामिना सुंका रोस्टर से गायब है, जिसके बाद अंदाज लगाया गया कि चैंपियनशिप की पिक्चर में लूचाडोरा के मास्क में ये हो सकती हैं। हालांकि अभी तक WWE ने लूचाडोरा की शख्सियत पर खुलासा नहीं किया है। ये लगभग तय है कि लूचाडोरा को पीछे 22 साल की डिओना पर्राजो है। देखना दिलचस्प होगा कि क्या आने वाले वक्त में इन दोनों का मैच होता है या नहीं। डिओना पर्राजो को WWE कई सालों देख रहा है। लेकिन स्मैकडाउन में एंट्री करन के बाद उम्मीद है कि वो ROH को छोड़ जल्द WWE के साथ करार कर सकती है लेकिन अभी कॉन्ट्रैंक्ट तय नहीं है। देखना दिलचस्प होगा कि लूचाडोरा का फिउड आने वाले वक्त में ब्लिस और लिंच में से किसके बीच होता है, लेकिन इस स्टोरीलाइन से WWE ज्यादा बेहतर हो जाएगी।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications