WWE चेयरमैन विंस मैकमैहन पर बन रही बायोपिक की जानकारी सामने आई

WWE के चेयरमैन विंस मैकमैहन की बायोपिक जल्द ही आने वाली है। इस पर काम शुरू हो चुका है। इस मूवी का प्रोजेक्ट ट्राई स्टार पिक्चर को दिया गया है। HollywoodReporter के अनुसार प्रसिद्ध मूवी स्टूडियो ट्राई स्टार ने विंस मैकमैहन की बायोपिक बनाने के लिए काफी बड़ी डील की है। इस बायोपिक के डायरेक्टर और एक्सक्यूटिव प्रोड्यूसर ग्लेना फिकरा और जॉन रिक्वा है। क्रेग एक विलियम्स ने इस बायोपिक की पूरी स्क्रिप्ट लिखी है। एंड्रयू लेजर इस बायोपिक को प्रोड्यूस करेंगे। उनके साथ माइकल लूसी और एडम गोल्डवर्न भी होंगे। वैसे विंस मैकमैहन की लाइफ और करियर पर बनने वाली इस बायोपिक पर पिछले साल से काम चल रहा है। लेकिन स्टूडियो, स्क्रिप्ट को WWE ने ग्रीन सिंगनल नहीं दिया था। लेकिन अब WWE ने इस प्रोजेक्ट को ग्रीन सिंगनल दे दिया है। हालांकि स्टूडियो आदि के लिए काफी लंबी बिड चली थी। इस प्रोजेक्ट पर काम करने के लिए काफी मूवी स्टूडियो ने बिड्स लगाई थी। लेकिन अंत ट्राईस्टार की बिड सबसे ऊपर गई। इसके बाद उऩ्हें ये प्रोजेक्ट दिया गया। वैस इस प्रोजेक्ट के बाद अब हॉलीवुड में भी हलचल शुरू हो गई है। क्योंकि विंस मैकमैहन काफी बड़ा नाम है। और अगर उनकी बायोपिक बाजार में आती है तो वो काफी अच्छी चलेगी। क्योंकि हर कोई विंस मैकमैहन को करीब से जानना चाहता है।