लैसनर, ब्रायन, ओवंस जैसे सुपरस्टार का WWE कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने की तारीख का खुलासा

फाइटफुल के द्वारा प्राप्त जानकारी के आधार पर कई रैसलर्स के कॉन्ट्रैक्ट के खत्म होने की तारीख सामने आ गई हैं। इनमें पेज, स्टैफनी मैकमैहन और ब्रॉक लैसनर सरीखे रैसलर्स के नाम शामिल हैं। WWE की कार्यप्रणाली इतनी अच्छी है जिसकी तारीफ हर तरफ होती है। इसके हेड हैं विंस मैकमैहन जिनके काम और तरीके ने कम्पनी को इस स्तर पर पहुँचाया है। इसकी ग्रोथ के पीछे हाथ भले ही विंस का हो, लेकिन इस बात में कोई दोराय नहीं कि कम्पनी रैसलर्स को एक कॉन्ट्रैक्ट के तहत रखती है जिनमें फुल और पार्ट टाइम कॉन्ट्रैक्ट्स शामिल हैं। जिन रैसलर्स या एम्प्लॉइज की कॉन्ट्रैक्ट एक्सपायरी डेट्स सामने आई हैं उनमें ब्रॉक लैसनर, मौरो रनैलो, डैनियल ब्रायन, केविन ओवंस, बिग शो, पेज, मैंडी रोज़, द मिज़, स्टैफनी मैकमैहन और मोजो राउली शामिल हैं। इसकी वजह से लोगों के बातचीत ज़रूर शुरू हो गई है। आइए आपको बताते हैं कि किस रैसलर का कॉन्ट्रैक्ट कब एक्सपायर हो रहा है: ब्रॉक लैसनर: अगस्त 2018 मौरो रनैलो: जून 2019 डेनियल ब्रायन: 1 सितम्बर 2018 केविन ओवंस: अप्रैल 2023 (2018 में 5 साल की डील साइन की थी) बिग शो: स्प्रिंग 2021 पेज: 2019 मैंडी रोज़: 2020 का अंत द मिज़: 2022 स्टैफनी मैकमैहन: 7 अक्टूबर, 2019 (ऑन स्क्रीन टैलेंट के तौर पर) मोजो रौली: 2020 अगर हाल फिलहाल में चल रही खबरों की मानें तो सिर्फ ब्रॉक लैसनर और डेनियल ब्रायन को छोड़कर बाकी रैसलर्स लंबे समय तक WWE के साथ रहेंगे। इसके साथ ही ये खबरें भी आ रही हैं कि लैसनर साल के अंत में दिसम्बर 2018 या 2019 की शुरुआत में UFC पर लड़ सकते हैं। वहीं दूसरी तरफ डेनियल ब्रायन ने अबतक WWE के साथ कोई कॉन्ट्रैक्ट साइन नहीं किया है जबकि उनका कॉन्ट्रैक्ट जल्द ही समाप्त होने वाला है। आपको बताते चलें कि कुछ साल पहले एक चोट के चलते ब्रायन को इनरिंग कॉम्पिटिशन से बाहर कर दिया गया था। वो इस साल रैसलमेनिया से एकदम पहले वापस आए हैं और उन्होंने धमाल मचा दिया है। फैंस उन्हें रिंग में देखना चाहेंगे, और अगर वो WWE रिंग हो तो और भी अच्छा है। वैसे ब्रायन किसी भी रिंग में जाएं, उनकी प्रतिभा और उसका सम्मान हर जगह होगा। लेखक: जॉनी पेन; अनुवादक: अमित शुक्ला

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications