WWE दिग्गज शेन मैकमैहन (Shane McMahon) काफी लंबे समय से नजर नहीं आए। हाल ही में खबर आई थी कि WWE के साथ इस समय शेन मैकमैहन संपर्क में नहीं है। अपने पिता विंस मैकमैहन (Vince McMahon) के साथ भी उनके रिश्ते को लेकर काफी कुछ कहा गया। ऐसा कहा जा रहा था कि दोनों के बीच काफी मनमुटाव चल रहा है। WWE सूत्रों के मुताबिक शेन मैकमैहन का अपने पिता विंस मैकमैहन के साथ अच्छा रिलेशनशिप है।WWE रिंग में शेन मैकमैहन की वापसी कब होगी?साल 2016 में जब शेन मैकमैहन ने वापसी की थी तब उन्होंने कहा था कि वो सिर्फ टैलेंट के रूप में काम करेंगे। यानी की बैकस्टेज चीजों से उनका कोई लेना-देना नहीं होगा। वैसे भी शेन मैकमैहन कुछ अन्य बिजनेस करना चाहते हैं। साल 2009 में शेन ने कंपनी छोड़ दी थी और इसके सात साल बाद उन्होंने वापसी की। इसके बाद शेन ने WWE यूनिवर्स को काफी अच्छे मैच दिए। अंडरटेकर और रोमन रेंस जैसे दिग्गजों के साथ उनकी राइवलरी रही।खैर एक बात कंफर्म हो गई है कि विंस मैकमैहन और शेन मैकमैहन के रिश्ते में कोई दरार नहीं आई है। अभी WWE में किसी तरह की भूमिका शेन मैकमैहन नहीं निभा रहे हैं। अगर वो आगे आएंगे भी तो रिंग में ही नजर आएंगे। ये बात वो खुद कह चुके हैं। शेन मैकमैहन ने भी अपने फ्यूचर को लेकर अभी तक कोई जानकारी नहीं दी है। ऐसा हो सकता है कि वो जल्द ही वापसी कर सकते हैं। ये चीज फैंस के लिए भी अच्छी रहेगी। शेन ने रिंग में आजतक काफी धमाल मचाया है। बहुत बड़े-बड़े कारनामे उन्होंने किए और फैंस ने भी उन्हें काफी पसंद किया।शेन मैकमैहन की वापसी WWE में कब होगी इसके बारे में अभी तक कोई भी खबर नहीं आई है। WWE सूत्रों ने विंस मैकमैहन और शेन मैकमैहन के रिश्ते पर चल रही अफवाहों पर विराम जरूर लगा दिया है। इस बारे में जल्द ही शेन मैकमैहन भी कोई बड़ा बयान देंगे। शायद इस साल के अंत तक शेन मैकमैहन रिंग में एंट्री कर सकते हैं।Vince McMahon@VinceMcMahonHappy Birthday, @shanemcmahon!2:07 AM · Jan 16, 2018149331894Happy Birthday, @shanemcmahon! https://t.co/uyQMJ3JHOu