WWE को छोड़कर NJPW में जाएंगे शिंस्के नाकामुरा?

Wrestling Observer Newsletter के डेव मेल्टजर के मुताबिक WWE के साथ अगले साल अपनी डील खत्म होने के बाद शिंस्के नाकामुरा NJPW में वापस जा सकते हैं। हालांकि ऐसा माना जा रहा है कि नाकामुरा का अपने पुराने प्लेटफार्म NJPW में जाना अभी भी वास्तविक संभावना लग रही है। नाकामुरा ने NJPW में 2002 से लड़ना शुरू किया था और 2016 में प्रमोशन छोड़ने से पहले तक वे वहां लगातार लड़ रहे थे। द आर्टिस्ट ने अपना WWE डेब्यू 2016 में NXT में किया था। नाकामुरा ने NXT चैंपियनशिप को 2 बार जीता और पिछले साल से ही लगातार मेन रोस्टर में बने हुए हैं। इस साल नाकामुरा की शुरुआत काफी शानदार रही,जिसमें उन्होंने रॉयल रंबल की जीता और रैसलमेनिया के लिए एजे स्टाइल्स को चैलेंज किया। उसके बाद से ही नाकामुरा WWE चैंपियनशिप फिउड में एजे स्टाइल्स के साथ हैं। स्टाइल्स ने इस महीने की शुरूआत में WWE के मनी इन द बैंक PPV में एक बार फिर से नाकामुरा को हराया था और इसी के साथ इन दोनों के बीच की राइवलरी भी खत्म हुई। स्टाइल्स के हाथों लगातार हार झेलने वाले नाकामुरा के बारे में प्रोफेशनल रैसलिंग कम्यूनिटी का माने तो अगले साल कंपनी के साथ अपनी डील खत्म होने के बाद सुपरस्टार NJPW जाने का निर्णय ले सकते है। रैसलिंग जानकार डेव मेल्टजर ने सोशल मीडिया पर अनुमान लगाते हुए जवाब में कहा है कि , 'मैं इसकी आशा नहीं कर रहा हूं। यह संभव है।' प्रोफेशनल रैसलिंग एक्सपर्ट्स की बड़ी मेजॉरिटी को भरोसा है कि नाकामुरा वर्तमान समय में जैफ हार्डी के साथ उनके WWE यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप के लिए फिउड में आने के लिए तैयार हैं। आने वाले हफ्तों में फैंस स्मैकडाउन लाइव में नाकामुरा-हार्डी फिउड को चरम पर पहुंचने की आशा कर सकते हैं। लेखक:जॉनी पेन, नीरज पाण्डेय

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications