"मुझे नहीं पता था कि Vince McMahon थप्पड़ मारेंगे"-WWE Raw के फेमस Superstar ने दिया चौंकाने वाला बयान

WWE चेयरमैन विंस मैकमैहन को लेकर बड़ा बयान सामने आया
WWE चेयरमैन विंस मैकमैहन को लेकर बड़ा बयान सामने आया

WWE में विंस मैकमैहन (Vince McMahon) का रोल क्या रहता है ये सभी को पता है। ऑन-स्क्रीन और ऑफ-स्क्रीन लगभग एक जैसे ही वो रहते हैं। विंस मैकमैहन इस समय ऑन-स्क्रीन ऑस्टिन थ्योरी (Austin Theory) के मेंटर बने हुए हैं। कुछ समय पहले विंस मैकमैहन ने रेड ब्रांड के एपिसोड में ऑस्टिन थ्योरी को थप्पड़ भी जड़ दिया था।

Ad

WWE Raw सुपरस्टार ऑस्टिन थ्योरी ने विंस मैकमैहन को लेकर दी बड़ी प्रतिक्रिया

WWE Raw में ऑस्टिन थ्योरी और विंस मैकमैहन के कई बैकस्टेज सैगमेंट दिखाए गए। विंस मैकमैहन इस दौरान यंग सुपरस्टार ऑस्टिन थ्योरी को बिजनेस के बारे में बताते हुए नजर आए। थ्योरी को कई चीजें भी उन्होंने सिखाई। विंस मैकमैहन की वजह से ही ऑस्टिन थ्योरी बहुत जल्द फैंस की नजरों में आ गए।

Talksport पर बात करते हुए ऑस्टिन थ्योरी ने इस बार बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा,

मुझे नहीं पता था कि विंस मैकमैहन थप्पड़ मारेंगे। ये शायद ऑफ-स्क्रिप्ट उन्होंने काम किया था। मुझे इससे कोई फर्क भी नहीं पड़ा। मुझे लगा मेरे लिए ये सही है। कभी-कभार विंस के साथ काम करने में डर भी लगता है। विंस मैकमैहन को सभी चीजों के बारे में पता रहता है। आप जो सोच रहे हो वो पहले ही इस बारे में सोच चुके होते हैं। अगर आप उन्हें कोई आइडिया भी देंगे तो वो उनके पास पहले से होगा। आपको बस उनके पास जाकर सीखना है। कुछ ऐसा ही मैंने भी किया।

WrestleMania 38 में कुछ दिन बाद ऑस्टिन थ्योरी का मुकाबला पैट मैकफी से होगा। अभी तक WWE ने इन दोनों की राइवलरी को शानदार अंदाज में बिल्ड किया है। इस हफ्ते रेड ब्रांड के एपिसोड में ऑस्टिन थ्योरी और फिन बैलर के बीच में मैच हुआ था। पैट ने आकर ऑस्टिन थ्योरी का ध्यान भटका दिया था। फिन बैलर ने इसका फायदा उठाकर जीत हासिल कर ली। एक बात तो तय है कि थ्योरी को आने वाले समय में अच्छा पुश दिया जाएगा। विंस मैकमैहन ने भी जरूर उनके लिए बड़ा प्लान तैयार कर लिया है। अब देखना होगा कि इस बड़े पुश की शुरूआत कब होगी।

youtube-cover

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications