Backlash 2023 के बाद प्यूर्टो रीको में WWE की संभावित वापसी को लेकर अहम अपडेट आया सामने, मौजूदा रिपोर्ट में बड़ी खबर

Pankaj
WWE Backlash 2023 में फैंस को आया मजा
WWE Backlash 2023 में फैंस को आया मजा

Backlash 2023: WWE बैकलैश (Backlash 2023) का आयोजन 6 मई 2023 (भारत में 7) को प्यूर्टो रीको में हुआ था। शो में तगड़े मुकाबले देखने को मिले। कंपनी को सफलता हासिल हुई और बिजनेस के लिहाज से भी फायदा हुआ। नई रिपोर्ट सामने आई है कि WWE की कैरेबियाई द्वीप में संभावित वापसी हो सकती है।

अपने होमटाउन प्यूर्टो रीको में प्रसिद्ध रैपर बैड बनी ने सभी का दिल जीत लिया। उनका मैच डेमियन प्रीस्ट के साथ हुआ था। बनी की वजह से भी कंपनी को बहुत फायदा हुआ। दोनों सुपरस्टार्स ने फैंस को अच्छा स्ट्रीट फाइट मैच दिया। फैंस ने भी बनी को गजब के अंदाज में चीयर किया।

डेव मैल्टज़र ने अब अपनी रिपोर्ट में बड़ी बात कही है। उन्होंने प्यूर्टो रीको में WWE की दोबारा वापसी को लेकर कहा,

WWE द्वारा तब एंट्री की जाएगी जब अच्छा भुगतान किया जाएगा। ये इस बात पर निर्भर करता है कि पर्यटन बोर्ड कितना भुगतान करता है, आमतौर पर इस प्रकार की बात आने पर पर्यटन बोर्ड द्वारा बड़ा कदम उठाया जाता है। अगर इस बोर्ड के हाथ में सब चीज होगा तो फिर हर साल एंट्री नहीं मिल पाएगी। WWE को तगड़ा भुगतान करना पड़ेगा। हाउस शो से ज्यादा प्रीमियम लाइव इवेंट के लिए ज्यादा खर्चा करना पड़ेगा। ये सभी चीजें रेट के ऊपर निर्भर करेंगी।

WWE Backlash 2023 में हुए जबरदस्त मुकाबले

Backlash 2023 का हिस्सा रोमन रेंस नहीं थे लेकिन फिर भी कंपनी को बहुत फायदा हुआ। शो में कुछ अन्य सुपरस्टार्स ने रंग जमाया। ब्रॉक लैसनर और कोडी रोड्स के बीच मेन इवेंट में जबरदस्त मैच हुआ। लैसनर को अंत में हार का सामना करना पड़ा था। उनकी हार से फैंस गुस्से में जरूर नज़र आए।

सैथ रॉलिंस ने भी ओमोस के ऊपर जीत हासिल की। सोलो सिकोआ और द उसोज़ का मुकाबला सैमी ज़ेन, केविन ओवेंस और मैट रिडल के साथ हुआ था। द ब्लडलाइन ने काफी जद्दोजहद के बाद जीत हासिल की। विमेंस डिवीजन के भी कुछ शानदार मुकाबले देखने को मिले थे। कुछ मिलाकर देखा जाए तो ये इवेंट हिट रहा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
App download animated image Get the free App now