5 साल बाद भारत में आकर बवाल मचाएंगे Roman Reigns, WWE द्वारा आयोजित किए जाने वाले इवेंट को लेकर बड़ा खुलासा?

Pankaj
भारत में WWE का लाइव इवेंट कब होगा?
भारत में WWE का लाइव इवेंट कब होगा?

WWE in India: WWE द्वारा 5 साल बाद अब भारत में लाइव इवेंट का आयोजन किया जाएगा। इसे लेकर लगातार खबरें सामने आ रही है। कुछ दिन पहले Sportskeeda Wrestling ने ही सबसे पहले इसके बारे में जानकारी दी थी। कहा गया था कि अगले साल जनवरी में भारत में इवेंट का आयोजन हो सकता है। अब मौजूदा रिपोर्ट में नई खबर इसे लेकर सामने आ रही है।

भारत में होने वाले WWE इवेंट को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई

रिपोर्ट के मुताबिक इस इवेंट में ज्यादातर SmackDown रोस्टर के सुपरस्टार्स नज़र आएंगे। पिछले महीने ड्रू मैकइंटायर ने भारत दौरा किया था। मैकइंटायर ने कहा कि वो इस समय भारत में किसी प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने ये भी कहा था कि WWE द्वारा जल्द ही भारतीय फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया जाएगा। WWE Crown Jewel 2022 में कैरियन क्रॉस के साथ मैच के तुरंत बाद ही भारत में मैकइंटायर ने एंट्री कर ली थी।

PWInsider ने अब एक खबर पर मुहर लगा दी है। रिपोर्ट के अनुसार ये तय हो गया है कि WWE द्वारा भारत में पांच साल बाद लाइव इवेंट का आयोजन होगा। रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि अगले साल 18 जनवरी को ये इवेंट होगा। ये भी कहा गया है कि SmackDown ब्रांड का इवेंट यहां होगा।

भारत में अगर इवेंट होगा तो बहुत मजा आएगा। भारतीय WWE फैंस के लिए ये बड़ा सरप्राइज होगा। वैसे भी WWE अपना बिजनेस भारत में बढ़ाना चाहता है। ये बात कई बार ट्रिपल एच कह चुके हैं। ट्रिपल एच के दिमाग के बारे में आप सभी जानते हैं। उन्हें बिजनेस को फैलाना बहुत अच्छे से आता है। अब देखना होगा कि इस बार उन्होंने क्या प्लानिंग की होगी।

रोमन रेंस भी भारत में आ सकते हैं। रिपोर्ट में साफतौर पर कहा गया है कि ये SmackDown ब्रांड का इवेंट होगा। रोमन इस समय ब्लू ब्रांड का हिस्सा है। वो आएंगे तो फिर और भी बवाल मचेगा। आने वाले समय में इस इवेंट को लेकर कई चीजें क्लियर हो जाएंगी।

youtube-cover

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications