Dexter Lumis: WWE रॉ (Raw) के एपिसोड में द मिज़ (The Miz) और डेक्सटर लूमिस (Dexter Lumis) के बीच तगड़ा मैच देखने को मिला। इस मैच को जीतने के साथ ही लूमिस को WWE कॉन्ट्रैक्ट मिल गया। साथ ही द मिज़ को जो पैसे लूमिस को देने थे, वो भी उन्हें मिल गए हैं। इस स्टोरीलाइन का आखिर अंत देखने को मिला। WWE Raw में डेक्सटर लूमिस ने जीत दर्ज करके कॉन्ट्रैक्ट साइन किया पिछले कुछ महीनों से द मिज़ और डेक्सटर लूमिस की दुश्मनी चल रही थी। बिना किसी कारण के लूमिस लगातार मिज़ पर हमला कर रहे थे। बाद में जॉनी गार्गानो ने बताया कि यह काम मिज़, लूमिस को पैसे देकर करा रहे थे। वो बिना किसी कारण चर्चा का विषय बनना चाहते थे। गार्गानो ने यह भी बताया कि मिज़ ने लूमिस को काम के पूरे पैसे नहीं दिए हैं। इसी वजह से डेक्सटर लूमिस अब सही मायने में मिज़ के पीछे पड़ गए हैं। द मिज़ लगातार डेक्सटर से लड़ने से दूर भाग रहे थे और नाटक कर रहे थे। Raw के एपिसोड में बैकस्टेज मिज़ ने बताया कि उनके हाथ में चोट लगी हुई है और इसी कारण से वो आज भी लड़ पाएंगे। इसी कारण WWE ऑफिशियल एडम पीयर्स ने आकर बताया कि मिज़ को किसी भी हालत में लड़ना होगा। Sportskeeda Wrestling@SKWrestling_.@mikethemiz is too injured to compete. 🤕#WWERaw #WWE154.@mikethemiz is too injured to compete. 🤕#WWERaw #WWE https://t.co/UTA44mHyNvमैच के लिए लूमिस रिंग में आ गए लेकिन मिज़ भागने लगे। पीयर्स ने पीछे से आकर उन्हें रोका और बाद में मिज़ और डेक्सटर लूमिस के बीच एनीथिंग गोज़ मैच देखने को मिला। इस मैच में पूरी तरह से डेक्सटर का दबदबा रहा। बीच में कुछ जगहों पर मिज़ ने अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश की लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। Sportskeeda Wrestling@SKWrestling_Lumis wins!@DexterWWE has earned a #WWE contract! #WWERaw286Lumis wins!@DexterWWE has earned a #WWE contract! #WWERaw https://t.co/HfAT0XRcrlअंत में लूमिस ने एक शानदार मूव और सबमिशन की मदद से जीत हासिल की। इस जीत के साथ उन्होंने अपना सपना पूरा कर लिया। रिंगसाइड पर मौजूद एडम पीयर्स ने शर्त के अनुसार उन्हें WWE कॉन्ट्रैक्ट ऑफर किया। डेक्सटर ने इसे साइन किया और पैसों का बैग लेकर चले गए। उन्होंने कुछ छोटे फैंस को पैसे बांटे लेकिन मिज़ ने उनपर हमला करते हुए बैग ले लिया। जॉनी गार्गानो ने आकर मिज़ को धराशाई करते हुए बैग डेक्सटर को दे दिया। जॉनी गार्गानो और डेक्सटर लूमिस ने सेलिब्रेट किया। यह स्टोरीलाइन सालों तक याद रहेगी। Sportskeeda Wrestling@SKWrestling_Modern day Robinhood.#WWERaw #WWE10519Modern day Robinhood.#WWERaw #WWE https://t.co/wp1xpkqSYvWWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।