WWE ने अगले हफ्ते Raw के लिए बहुत बड़े लैडर मैच का किया ऐलान, मुकाबले में जोड़ी गई अनोखी शर्त को जानकर हैरान हो जाएंगे आप

Pankaj
WWE Raw में फैंस को अगले हफ्ते आएगा मजा
WWE Raw में फैंस को अगले हफ्ते आएगा मजा

The Miz: WWE Raw का एपिसोड इस हफ्ते शानदार रहा। बड़ी खबर ये रही कि डेक्सटर लूमिस (Dexter Lumis) अब WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट में शामिल हो गए है। पूर्व चैंपियन द मिज़ (The Miz) के खिलाफ बड़ी जीत के बाद ये सब हुआ।

Ad

WWE Raw में द मिज़ और डेक्सटर लूमिस के बीच हुआ बवाल

पिछले हफ्ते लूमिस ने मिज़ के खिलाफ बड़ी जीत हासिल की थी। इस हफ्ते लूमिस और जॉनी गार्गानो ने एरीना में मौजूद शॉप से बच्चों के लिए गिफ्ट खरीदे। लूमिस के हाथ में बैग था। इस दौरान एक व्यक्ति ने हूडी में एंट्री की और बैग ले गया। इसके बाद खुलासा हुआ कि वो द मिज़ है।

यहां से WWE ऑफिशियल एडम पीयर्स ने जिम्मेदारी संभाली। उन्होंने द मिज़ को रोका। पीयर्स ने कहा कि मिज़ को लूमिस को पैसे वापस देने पड़ेंगे। बहुत बवाल फिर हुआ और इसके बाद ही बड़े मैच का ऐलान कर दिया गया। अगले हफ्ते अब दोनों के बीच लैडर मैच होगा। यहां बड़ी शर्त भी रखी गई है। अगर मिज़ ये मैच जीत जाएंगे तो फिर उन्हें पैसों का बैग मिल जाएगा। बड़ी बात ये है कि अगर मिज़ हारे तो फिर उन्हें लूमिस को दोगुना पैसा देना पड़ेगा।

Ad

वैसे पहले द मिज़ ने इस मैच को स्वीकार नहीं किया था लेकिन बाद में उन्होंने ये काम कर दिया। अब अगले हफ्ते होने वाले मैच में बहुत मजा आएगा। फैंस को तगड़ा मैच देखने को मिलेगा। द मिज़ के लिए ये मैच बहुत अहम रहेगा। अगर वो हार गए तो बहुत बड़ा नुकसान उन्हें होगा। जॉनी गार्गानो का रोल इस मैच में अहम रहेगा। वो दखलअंदाजी कर सकते हैं। इस वजह से द मिज़ को नुकसान होगा।

इस राइवलरी में अभी तक बहुत मजा फैंस को आया है। अब देखना होगा कि अगले हफ्ते ये राइवलरी क्या नया मोड़ लेगी। जो भी हो लेकिन WWE ने बड़ा सरप्राइज जरूर प्लान किया होगा। फैंस अगले हफ्ते शो का अब बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। देखना होगा कि WWE ने इन दोनों सुपरस्टार्स के लिए क्या प्लान तैयार किया है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications