31 साल के फेमस WWE Superstar का दांव पर लगा करियर, पूर्व चैंपियन से हारने पर सब कुछ हो जाएगा खत्म

Pankaj
WWE Raw में होगा बहुत बड़ा मुकाबला
WWE Raw में होगा बहुत बड़ा मुकाबला

Dexter Lumis: 28 नवंबर को होने वाला WWE रॉ (Raw) का एपिसोड बहुत ही जबरदस्त होगा। खासतौर पर WWE सुपरस्टार डेक्स्टर लूमिस (Dexter Lumis) के लिए ये शो बहुत ही अहम होगा। पूर्व चैंपियन द मिज़ (The Miz) के खिलाफ होने वाले मैच में उनका WWE फ्यूचर यहां दांव पर लगेगा। अब इस लिहाज से देखा जाए तो इस शो में फैंस को बहुत बड़ा सरप्राइज मिल सकता है।

Ad

आप सभी को पता है कि द मिज़ और लूमिस की राइवलरी लंबे समय से चल रही है। लूमिस ने मिज़ को बहुत परेशान इस दौरान किया। पहले फैंस को इस स्टोरीलाइन के बारे में बिल्कुल भी पता नहीं चल पा रहा था। किसी को समझ नहीं आ रहा था कि आखिर इस स्टोरीलाइन के जरिए WWE क्या दिखाना चाहता है। खैर फैंस को अब उनके सवालों के जवाब मिल गए।

WWE Raw में द मिज़ और जॉनी गार्गानो का खास सैगमेंट हुआ

Raw में इस हफ्ते मिज़ टीवी सैगमेंट हुआ। मिज़ ने यहां पर कुछ सवालों के जवाब दिए और लूमिस को लेकर भी बयान दिया। इसके बाद जॉनी गार्गानो ने भी एंट्री की और दोनों के बीच जबरदस्त बहस हुई। गार्गानो ने इसके बाद एक बड़ी बात कह दी।

गार्गानो ने कहा कि मिज़ और लूमिस के बीच मुकाबला होगा। जॉनी ने ये भी कहा कि अगर इस मुकाबले में लूमिस जीत गए तो उन्हें बचे हुए पैसे और WWE कॉन्ट्रैक्ट मिल जाएगा। मिज़ से रहा नहीं गया और उन्होंने चुनौती को स्वीकार कर लिया। हालांकि इस दौरान डेक्स्टर भी कैमरामैन के तौर पर रिंग में मौजूद थे। द मिज़ उन्हें देखकर बाद में वहां से भाग गए।

Ad

कई हफ्तों के इंतजार के बाद अब अंत में द मिज़ और डेक्स्टर लूमिस के बीच फैंस को मुकाबला देखने को मिलेगा। लूमिस अगर यहां पर नहीं जीते तो फिर उनका करियर खतरे में पड़ जाएगा। वैसे द मिज़ को इस मुकाबले में जॉनी गार्गानो से सावधान रहना पड़ेगा। वो रिंग में आकर मैच में दखलअंदाजी जरूर करेंगे। अगर मिज़ ने उन्हें संभाल लिया तो फिर लूमिस के ऊपर वो हावी हो सकते हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications