'WWE इतिहास का सबसे अच्छा क्लोजिंग टीवी सैगमेंट'- Jey Uso द्वारा Roman Reigns को धोखा देने पर 36 साल के रेसलर का बयान

Pankaj
WWE सुपरस्टार ने दी अपनी खास प्रतिक्रिया
WWE सुपरस्टार ने दी अपनी खास प्रतिक्रिया

Roman Reigns: WWE SmackDown में इस हफ्ते बहुत बड़ा सैगमेंट हुआ। जे उसो (Jey Uso) ने रोमन रेंस (Roman Reigns) को धोखा दे दिया। एक मौजूदा NXT स्टार का मानना है कि ये WWE इतिहास का सबसे अच्छा क्लोजिंग टीवी सैगमेंट था।

मेन इवेंट में इस हफ्ते रोमन रेंस का सैगमेंट हुआ। यहां पर जे उसो ने रोमन का साथ ना देकर जिमी उसो का साथ दिया। उन्होंने रेंस को जबरदस्त सुपरकिक मारी। इसके बाद सोलो सिकोआ को भी जे और जिमी ने धराशाई किया। अंत में रोमन को भी दोनों ने डबल सुपरकिक मारी। SmackDown का अंत इस हफ्ते शानदार अंदाज में हुआ। किसी ने भी इसके बारे में नहीं सोचा था।

जे उसो ने अब तक का सबसे बेस्ट काम किया। इस सैगमेंट का खास अंदाज में निर्माण किया गया था। इस पूरे प्रदर्शन पर NXT सुपरस्टार डाइजक का ध्यान गया और उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया दी।

ईमानदारी से ये WWE के इतिहास में सबसे अच्छा समापन टीवी सैगमेंट हो सकता है।

मेन रोस्टर में अपनी जगह बनाने में नाकाम रहने के बाद डाइजक फिलहाल NXT में काम कर रहे हैं। NXT में उनका काम अभी तक अच्छा रहा है। फैंस भी उन्हें गजब के अंदाज में चीयर कर रहे हैं।

WWE रिंग में अपने भाइयों के खिलाफ अब Roman Reigns क्या एक्शन लेंगे?

खैर द ब्लडलाइन की स्टोरीलाइन अब और भी मजेदार हो गई है। फैंस को अब मजा आ रहा है। Money in the Bank 2023 में बड़ा मैच देखने को मिल सकता है। रोमन रेंस और सोलो सिकोआ का मुकाबला द उसोज़ के साथ हो सकता है। अगर ये मुकाबला हुआ तो फिर और मजा आएगा। रेंस का अगला कदम क्या होगा इस पर भी अब सभी की नजरें होंगी। Smackdown के आने वाले एपिसोड बहुत ही शानदार होंगे। इस स्टोरीलाइन में कुछ नया देखने को मिल सकता है। जे उसो और जिमी उसो इस समय अलग लेवल पर काम कर रहे हैं। रोमन का साथ अभी तक जरूर सिकोआ ने अच्छे अंदाज में दिया है।

youtube-cover

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Be the first one to comment