6 फुट 7 इंच के फेमस Superstar के WWE छोड़ने के ऐलान के बाद फैंस का जबरदस्त तरीके से फूटा गुस्सा, Triple H और कंपनी पर निकाली भड़ास

Ujjaval
WWE से जा चुके हैं डाइजैक (Photo: WWE.com)
WWE से जा चुके हैं डाइजैक (Photo: WWE.com)

Dijak Leaving WWE Gets Fans Angry: डाइजैक ने थोड़े समय पहले ही सोशल मीडिया पर आकर ऐलान किया था कि WWE के साथ उनका कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो रहा है। अब डाइजैक फ्री एजेंट बन गए हैं। NXT में डाइजैक को सबसे अच्छे रेसलर्स में से एक माना जाता था। वो अपने कैरेक्टर चेंज के बाद धीरे-धीरे सफलता की सीढ़िया चढ़ रहे थे। अचानक Draft 2024 में उन्हें Raw द्वारा चुना गया।

Ad

फैंस की 6 फुट 7 इंच के डाइजैक की बुकिंग को लेकर उम्मीदें बढ़ गई लेकिन वो मेन रोस्टर पर नज़र नहीं आए। उन्हें WWE ने सिर्फ मेन इवेंट और स्पीड शो पर उपयोग किया। डाइजैक ने हाल ही में बताया कि WWE ने उन्हें नया कॉन्ट्रैक्ट ऑफर नहीं किया और उनकी डील खत्म हो गई है। फैंस इस चीज़ को लेकर काफी निराश नज़र आए और उनका WWE पर जमकर गुस्सा फूटा। कई लोगों ने इसे कंपनी और ट्रिपल एच का एक गलत फैसला बताया और भड़ास निकाली। इस आर्टिकल में हम डाइजैक के WWE छोड़ने को लेकर आई फैंस की गुस्से वाली प्रतिक्रियाओं पर नज़र डालेंगे।

डाइजैक के WWE को अलविदा कहने पर फैंस की प्रतिक्रियाएं

Ad

(डाइजैक यह डिजर्व नहीं करते हैं। उन्हें कॉन्ट्रैक्ट मिलना चाहिए था। वो काफी अच्छे हैं। आप जहां भी जाएं, उसके लिए मेरी ओर से शुभकामनाएं।)

Ad

(यह काफी शर्म की बात है कि वो डाइजैक की क्षमता का फायदा नहीं उठा पाए। NXT में उनके मैच शानदार थे और आगे के लिए वो बेहतर चीज़ें डिजर्व करते थे। मुझे उम्मीद है कि भविष्य में वो चीज़ों को सही करने का अच्छा तरीका ढूंढेंगे।)

Ad

(मेरे दिमाग से यह चीज़ अभी तक नहीं जा रही कि डाइजैक WWE छोड़ रहे हैं। मैं उनके मेन रोस्टर रन के लिए उत्साहित था लेकिन फिर यह हो गया।)

Ad

(डाइजैक NXT एरा में बीस्ट मोड में काम कर रहे थे। वो शानदार प्रदर्शन कर सकते हैं। मुझे यह चीज़ पसंद नहीं आई कि उन्होंने डाइजैक को दोबारा साइन करने का फैसला नहीं किया।)

Ad

(मैं पूरी तरह से सहमत हूं। डाइजैक के टैलेंट पर कोई शक नहीं है। यह काफी निराशाजनक चीज़ है कि हम उन्हें मेन रोस्टर पर चमकते हुए नहीं देख पाए। वो जहां भी जाएंगे, वहां उन्हें रोक पाना जरूर मुश्किल होगा।)

Ad

(ट्रिपल एच ने डाइजैक को लेकर गलती कैसे कर दी?)

(क्या? ट्रिपल एच ने डाइजैक को लेकर बहुत बड़ी गलती कर दी। )

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications