WWE में Roman Reigns की वापसी को लेकर बहुत ही बुरी खबर आई सामने, मौजूदा रिपोर्ट ने फैंस को दिया तगड़ा झटका 

WWE
WWE में काफी समय से दिखाई नहीं दिए हैं रोमन रेंस

Roman Reigns return update: WWE में रेसलमेनिया (WrestleMania XL) के बाद से ही रोमन रेंस (Roman Reigns) एक्शन में दिखाई नहीं दिए हैं। हर कोई उनकी वापसी का इंतजार कर रहा है और अब ट्राइबल चीफ के रिटर्न को लेकर बहुत बुरी खबर सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार अभी बैकस्टेज किसी ने भी उनकी वापसी से जुड़ी किसी भी प्लान के बारे में नहीं सुना है।

Ad
Ad

हाल ही में Xero News ने रिपोर्ट किया था कि रोमन रेंस जिस फिल्म में काम कर रहे हैं, उसका प्रोडक्शन जल्द खत्म होने वाला है। इसी वजह से रेंस उम्मीद से जल्दी वापसी करते हुए दिखाई दे सकते हैं। हालांकि, Ringside News ने इन खबरों को पूरी तरह खारिज किया है और अपनी रिपोर्ट के जरिए फैंस को तगड़ा झटका दिया है।

Ringside News ने कहा,

"WWE में किसी ने भी रोमन रेंस की वापसी से जुड़े प्लान के बारे में नहीं सुना है और हमें नहीं लगता कि यह सच है।"

WWE में रोमन रेंस आखिरी बार कब एक्शन में दिखाई दिए थे?

रोमन रेंस आखिरी बार WWE में एक्शन में WrestleMania XL में दिखाई दिए थे। वो नाईट 1 और नाईट 2 में लड़ते हुए दिखाई दिए। नाईट 1 में रेंस ने द रॉक के साथ मिलकर मेन इवेंट में कोडी रोड्स और सैथ रॉलिंस को शिकस्त दी थी। इसके बाद नाईट 2 के मेन इवेंट में हुए ब्लडलाइन रूल्स मुकाबले में कोडी रोड्स के खिलाफ रेंस ने अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप को डिफेंड किया था।

इस मुकाबले में जिमी उसो, जे उसो, सोलो सिकोआ, जॉन सीना, द रॉक, सैथ रॉलिंस और द अंडरटेकर का दखल देखने को मिला था। हालांकि, अंत में कोडी ने रेंस पर क्रॉस रोड्स लगाने के बाद पिन करते हुए ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी। अमेरिकन नाईटमेयर ने ट्राइबल चीफ की 1316 दिनों की बादशाहत का अंत किया था।

इसके बाद से रेंस को WWE में नहीं देखा गया है और उनकी गैरमौजूदगी में ब्लडलाइन में काफी कुछ हो गया है। जिमी उसो को इस ग्रुप से बाहर का रास्ता दिखाया जा चुका है, टामा टोंगा और टोंगा लोआ के रूप में दो नए मेंबर्स इसमें शामिल हो गए हैं। इसके अलावा सोलो सिकोआ अब लीडर की भूमिका में दिखाई दे रहे हैं।

सोलो ने पॉल हेमन को बताया भी है कि उनकी लगातार रेंस से बात हो रही है और उनके कहने पर ही वो ब्लडलाइन का भार उठा रहे हैं। देखना होगा कि रेंस कबतक वापसी करते हैं और ब्लडलाइन में चल रहे हलचल को लेकर वो क्या कहते हैं।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications