WWE Royal Rumble 2023 में इस फेमस Superstar की वजह से Roman Reigns की बादशाहत होगी खत्म, दिग्गज ने किया दावा

Pankaj
WWE सुपरस्टार रोमन रेंस को लेकर आया बयान
WWE सुपरस्टार रोमन रेंस को लेकर आया बयान

Roman Reigns: WWE में रोमन रेंस (Roman Reigns) की बादशाहत बरकरार है। 850 दिन से ज्यादा उन्हें चैंपियन के रूप में हो गए। सवाल खड़ा हो रहा है कि उनका ये चैंपियनशिप रन कौन खत्म करेगा। WCW दिग्गज डिस्को इन्फर्नो (Disco Inferno) ने अब इस पर अपना बयान दिया है।

Ad

Royal Rumble 2023 में केविन ओवेंस और रोमन रेंस के बीच मुकाबला होगा। दोनों के बीच अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए मैच होगा। इस राइवलरी को अभी तक कंपनी ने अच्छे से बिल्ड किया है। इस मैच में रेंस की जीत लगभग पक्की लग रही है। हालांकि सैमी ज़ेन का रोल यहां पर अहम होगा। अगर वो कुछ अलग करेंगे तो फिर रेंस हार भी सकते हैं।

Raw में इस हफ्ते द ब्लडलाइन का सैगमेंट हुआ था। सैमी ज़ेन के ऊपर यहां पर आरोप लगाए गए। इसके बाद उन्हें जे उसो ने डिफेंड किया। रोमन रेंस ने कहा कि सैमी का अंतिम टेस्ट Royal Rumble में होगा। इस शो में सैमी के ऊपर बड़ा निर्णय लिया जाएगा।

WCW दिग्गज डिस्को इन्फर्नो ने WWE सुपरस्टार Roman Reigns को लेकर दी प्रतिक्रिया

Keepin' It 100 पॉडकास्ट पर डिस्को इन्फर्नो ने केविन ओवेंस और रोमन रेंस के बीच होने वाले मैच को लेकर बयान दिया। उन्होंने कहा,

अगर केविन ओवेंस चैंपियन बन जाएंगे तो इसमें चौंकने वाली बात नहीं होगी। मैं इस बारे में ज्यादा कुछ नहीं कह सकता हूं। सैमी ज़ेन अगर रोमन रेंस के खिलाफ हो जाएंगे तो फिर नजारा कुछ अलग हो सकता है। सैमी की वजह से केविन ओवेंस आराम से चैंपियन बन सकते हैं। मुझे लगता है कि कुछ ऐसा ही होना भी चाहिए।

youtube-cover
Ad

Royal Rumble में होने वाले इस मैच में फैंस को बहुत मजा आएगा। सभी की नजरें सैमी ज़ेन के अगले कदम पर होंगी। WWE ने कुछ ना कुछ बड़ा प्लान जरूर तैयार किया होगा। वैसे सैमी अभी तक बहुत बार ब्लडलाइन के प्रति अपनी वफादारी पेश कर चुके हैं। अब Royal Rumble में वो क्या करेंगे ये देखने वाली बात होगी। आपको बता दें 28 जनवरी को Royal Rumble इवेंट का आयोजन होगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications