WWE के सबसे बड़े हील द्वारा चैंपियन बनने के बाद मेन रोस्टर के इस फैक्शन को मिलेगी बड़ी कामयाबी, जल्द आएगा बहुत बड़ा बदलाव

Pankaj
WWE के फैक्शन को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई
WWE के फैक्शन को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई

Dominik Mysterio: जजमेंट डे के डॉमिनिक मिस्टीरियो (Dominik Mysterio) पिछले कुछ महीनों में WWE के सबसे बड़े हील्स में से एक बनने में कामयाब रहे हैं। एक नई रिपोर्ट के अनुसार मिस्टीरियो की नॉर्थ अमेरिकी चैम्पियनशिप जीत उनके ग्रुप के लिए एक महत्वपूर्ण बदलाव का कारण बन सकती है।

NXT के हालिया एपिसोड में डॉमिनिक ने वेस ली से नॉर्थ अमेरिकन चैंपियनशिप जीती। ब्रांड में उनकी टीम के साथियों रिया रिप्ली, डेमियन प्रीस्ट और फिन बैलर के साथ उनकी उपस्थिति ने मंगलवार रात के शो की दर्शकों की संख्या बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसलिए कंपनी व्हाइट-एंड-गोल्ड ब्रांड पर हील स्टेबल की बुकिंग जारी रखना चाह सकती है।

PWInsider की एक रिपोर्ट के अनुसार NXT में जजमेंट की उपस्थिति से कंपनी बहुत खुश नज़र आई। इसके अलावा आने वाले हफ्तों में ग्रुप को लगातार NXT पर प्रदर्शित करने की योजना भी बनाई जा रही है।

जजमेंट डे के सभी सदस्य
जजमेंट डे के सभी सदस्य

WWE WrestleMania 39 में रिया रिप्ली को मिली थी जीत

जजमेंट डे के चारों सदस्य इस समय अच्छा काम कर रहे हैं। रिया रिप्ली के लिए यह साल अभी तक शानदार रहा। पहले उन्होंने विमेंस रॉयल रंबल मैच जीता था। इसके बाद उन्होंने WrestleMania 39 में शार्लेट फ्लेयर को टाइटल मैच के लिए चुनौती पेश की। तब से उनका टाइटल रन अच्छा चल रहा है। डॉमिनिक मिस्टीरियो को भी उनकी वजह से बहुत फायदा मिला। दोनों की केमिस्ट्री अच्छी रही।

डेमियन प्रीस्ट को भी कंपनी ने इस बार तगड़ा पुश दिया। Backlash 2023 में उन्होंने बैड बनी के साथ जबरदस्त मैच लड़ा था। इसका ईनाम उन्हें Money in the Bank 2023 में मिला। वहां हुए मेंस लैडर मैच के विजेता बने। अब वो किसी भी टाइटल के ऊपर ब्रीफकेस कैश-इन कर सकते हैं। उनके पास चैंपियन बनने का मौका होगा।

फिन बैलर को भी पुश दिया जा सकता है। Money in the Bank में सैथ रॉलिंस के खिलाफ उन्होंने वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप मैच लड़ा था। बैलर को हार का सामना करना पड़ा था। अब उनके पास फिर से चैंपियन बनने का मौका होगा। SummerSlam 2023 में दोनों के बीच एक बार फिर से मुकाबला होगा। वहां पर बैलर नए चैंपियन बन सकते हैं।

youtube-cover

Quick Links

App download animated image Get the free App now