अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने WWE दिग्गज अंडरटेकर (Undertaker) के थीम सॉन्ग पर एंट्री की। एरिज़ोना में हुए "Save America" रैली के दौरान ट्रंप की ये एंट्री देखकर सभी खुश हो गए थे। इस बार कुछ अंदाज में ट्रंप नजर आए। WWE में अंडरटेकर की एंट्री और उनके थीम सॉन्ग को काफी शानदार माना जाता है। पूरा WWE यूनिवर्स अंडरटेकर की एंट्री पसंद करता है। WWE हॉल ऑफ फेमर डोनाल्ड ट्रंप का नया अंदाज सामने आयाप्रो-रेसलिंग वर्ल्ड में WWE हॉल ऑफ फेमर डोनाल्ड ट्रंप किसी परिचय का मोहताज नहीं है। 80 के दशक में लगातार दो WrestleMania इवेंट को ट्रंप ने स्पांसर किया था। एरिज़ोना में 15 जनवरी को ट्रंप ने रैली का आयोजन किया था। यहां सभी फैंस को सरप्राइज मिला जब ट्रंप ने खास अंदाज में एंट्री की। ट्रंप की ये एंट्री पूरे सोशल मीडिया में वायरल हो रही है। 🇺🇸HIT IT JOE🇮🇹@hititjoeTrump coming out to The Undertaker theme song. What a time to be alive!7:55 AM · Jan 16, 20221012293Trump coming out to The Undertaker theme song. What a time to be alive!https://t.co/oQSJJAAH1zसाल 2007 में रोड टू WrestleMania 23 के दौरान विंस मैकमैहन और डोनाल्ड ट्रंप के बीच जबरदस्त राइवलरी रही थी। ट्रंप ने बॉबी लैश्ले को चुना था और विंस मैकमैहन ने उमागा को चुना। इन दोनों के बीच मेगा इवेंट में मैच हुआ था। इस मैच में स्पेशल गेस्ट रेफरी के रूप में स्टीव ऑस्टिन नजर आए थे। लैश्ले ने इस मैच में जीत हासिल की थी। मैच के बाद लैश्ले, ट्रंप और स्टीव ऑस्टिन ने विंस मैकमैहन को गंजा कर दिया था। ये खास मोमेंट WWE फैंस को आज भी याद रहता है।ट्रंप की इस एंट्री पर दिग्गज अंडरटेकर की नजर भी पड़ी होगी। जल्द ही अंडरटेकर इस पर अपनी प्रतिक्रिया देंगे। अंडरटेकर का रेसलिंग की दुनिया में बहुत बड़ा नाम रहा। 30 साल तक अंडरटेकर ने फैंस को एंटरटेन किया। हालांकि अब उन्होंने रेसलिंग से रिटायरमेंट ले लिया है। अंडरटेकर की वापसी अब दोबारा नहीं हो पाएगी। ये बात खुद अंडरटेकर कह चुके हैं कि उनका काम अब रिंग में खत्म हो गया है। शायद कुछ साल बाद WWE बैकस्टेज में अंडरटेकर काम करते हुए नजर आ सकते हैं। अगर ऐसा होगा तो फिर नए रेसलर्स को काफी मदद मिलेगी।