डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी पुरानी WWE क्लिप के जरिए एक न्यूज चैनल का मजाक उड़ाया

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को कौन नहीं जानता। वो जितना अभी प्रसिद्ध हुए है, इससे पहले वो WWE के लिए प्रसिद्ध थे। डोनाल्ड ट्रंप का WWE से गहरा नाता रहा है। आए दिन ट्रंप WWE को लेकर कुछ ना कुछ बयान देते रहते है। लेकिन इस बार उन्होंने न्यूज नेटवर्क सीएनएन को ट्विटर के जरिए एक वीडियो दी है। ये वीडियो तब की है जब डोनाल्ड ट्रंप WWE में आए थे। इस वीडियो में सिर्फ वो ही दिखाया गया है जिसमें डोनाल्ड ट्रंप ने रिंग साइड में विंस मैकमैहन को पीटा था। विंस पर डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मुक्कों की बरसात कर दी थी। इस वीडियो में सीएनएन को लोगो लगा हुआ है। इस बात से ये ही अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस बार ट्रंप का निशाना विंस मैकमैहन थे।

Ad

डोनाल्ड ट्रंप WWE के कई बड़े इवेंट्स का हिस्सा रहे है। साल 2007 में बैटल ऑफ द बिलेनियर्स स्टोरीलाइन में ट्रंप नजर आए थे। ये स्टोरीलाइन रैसलमेनिया 23 को लीड कर रही थी। डोनाल्ड ट्रंप और विंस मैकमैहन का इस बड़े स्टेज में मुकाबला हुआ था। इस मैच में ये शर्त थी कि जो भी जीतेगा वो हारी टीम की शेव करेगा। इस मैच में विंस मैकमैहन ने उमागा को अपने साथ लिया तो डोनाल्ड ट्रंप ने बॉबी लैश्ली को साथ लिया। स्टोन कोल्ड इस मैच के रैफरी थे। यहां के बाद रैसलमेनिया 23 में उमागा और लैश्ली का मुकाबला हुआ था। डोनाल्ड ट्रंप अपने ट्वीट के लिए काफी प्रसिद्ध रहे है। ट्रंप ने इस के बाद ट्विटर पर FraudNewsCNN और #FNN डाला। ये एक फ्राड न्यूज नेटवर्क को दर्शाता है।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications