WWE सुपरस्टार डूड्रॉप (Doudrop) ने WWE टीवी पर वापसी कर ली है। उन्होंने इस हफ्ते रॉ (RAW) में निकी A.S.H के साथ सैगमेंट के साथ अपनी वापसी की है। उनकी वापसी को 24/7 चैंपियनशिप के सीन से जोड़कर देखा जा रहा है। शो से पहले रिकॉर्ड किए गए एक सैगमेंट में निकी ने चैंपियनशिप को डैना ब्रुक (Dana Brooke) से जीता था। हालांकि, पूर्व RAW विमेंस चैंपियन ने फिर रेड ब्रांड पर ब्रुक के खिलाफ ही टाइटल गंवा भी दिया था।हार के बाद निकी बैकस्टेज में बैठी थीं और इसी दौरान स्कॉटिश स्टार ने अपनी वापसी की थी। उन्हें हार के बाद निकी को उदास देखा था। डूड्रॉप ने पूर्व RAW विमेंस चैंपियन से पूछा कि क्या वह छोटे-मोटे खेल कर चुकी हैं और अब चीजों को गंभीरता से लेने के लिए तैयार हैं। सैगमेंट के बाद ऐसा लगा कि दोनों टीम बनाने की तैयारी में हैं। वापसी करने के बाद पूर्व NXT यूके सुपरस्टार ने ट्विटर पर अपनी चुप्पी भी तोड़ी है। उन्होंने एक फैन द्वारा पोस्ट की गई अपनी वापसी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वापसी करके वह काफी अच्छा महसूस कर रही हैं।Dewey Drops 💦@DoudropWWEGlad to be back. twitter.com/livliyah/statu…a ❀@LIVLIYAHglad to see her back on tv 93951glad to see her back on tv 💙 https://t.co/qmvcy79LCmGlad to be back. ❤️ twitter.com/livliyah/statu…WWE टीवी से लगभग एक महीने से दूर हैं डूड्रॉपहाल ही में डूड्रॉप RAW में दिखी हैं और वह लगभग एक महीने के बाद टीवी पर देखी गई हैं। उन्होंने आखिरी बार 14 मार्च को हुए RAW एपिसोड में काम किया था और इस दौरान उन्हें सात मिनट तक चले मुकाबले में बियांका ब्लेयर के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी। यदि प्रीमियम लाइव इवेंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार Elimination Chamber में देखा गया था। इस दौरान उन्होंने RAW विमेंस चैंपियनशिप के लिए नंबर वन कंटेंडर बनने के लिए मैच लड़ा था और लिव मॉर्गन द्वारा एलिमिनेट की गई थीं।2022 Royal Rumble में उन्होंने RAW विमेंस चैंपियनशिप के लिए बैकी लिंच को भी चैलेंज किया था। हालांकि, द मैन ने उन्हें हराते हुए अपनी चैंपियनशिप रिटेन की थी। इसके बाद Wrestlemania 38 में बियांका ब्लेयर ने लिंच को हराया था और नई RAW विमेंस चैंपियन बनी थीं।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।