WWE ने सुपरस्टार ड्रेक मेवरिक (Drake Maverick) को लेकर इस बार फिर से बड़ा फैसला लिया। दो बार WWE ने उन्हें रिलीज कर दिया था लेकिन अब फिर से उनकी एंट्री कंपनी में हो गई है। ड्रेक मेवरिक ने फिर से WWE के साथ डील साइन कर ली। अब वो बैकस्टेज में बड़ा रोल निभाएंगे। WWE ने मेवरिक को दो बार रिलीज कर दिया था। इसके बाद लगा था कि वो अब शायद कंपनी में नजर नहीं आएंगे लेकिन फिर से उनका जलवा देखने को मिलेगा। WWE में ड्रेक मेवरिक की फिर हुई एंट्रीWWE NXT में ड्रेक मेवरिक ने अच्छा काम किया था। मेवरिक को पहले WWE ने बजट में कमी के कारण साल 2020 में रिलीज कर दिया था। इसके बाद दोबारा उनकी एंट्री हुई और फिर पिछले साल नवंबर में उन्हें रिलीज कर दिया गया था। मेवरिक ने WWE में काफी अच्छा काम किया। 8 बार उन्होंने 24/7 चैंपियनशिप जीती। PWInsider ने अपनी रिपोर्ट में सबसे पहले इस बारे में जानकारी दी थी। रिपोर्ट के अनुुसार कहा गया कि दो बार रिलीज होने के बाद फिर से WWE में मेवरिक की एंट्री हो गई। WWE ने मेवरिक को बैकस्टेज बहुत बड़ी जिम्मेदारी दी है। इस खुलासे के बाद खुद ही मेवरिक ने इसे बारे में जानकारी दे दी थी। आपको बता दें मेवरिक अब क्रिएटिव टीम का हिस्सा रहेंगे।Wilrallisport ralli@Wilrallisport11From PWINSIDER...DRAKE MAVERICK is working for WWE again backstage on the Raw creative team..good for him #wwe #wweraw #drakemaverick #wrestlingnews9:44 AM · Feb 22, 20221From PWINSIDER...DRAKE MAVERICK is working for WWE again backstage on the Raw creative team..good for him #wwe #wweraw #drakemaverick #wrestlingnews https://t.co/SMj0stYCDoमेवरिक का करियर मेन रोस्टर में कुछ खास नहीं रहा। NXT में जरूर उन्होंने अपने काम से सभी को प्रभावित किया था। वैसे आने वाले समय में वो रिंग में भी एंट्री कर सकते हैं। अगर ऐसा होगा तो फिर फैंस को काफी मजा आएगा। अभी भी मेवरिक को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। क्रिएटिव टीम का अगर वो हिस्सा है तो फिर तगड़ा रोल उनका कई स्टोरीलाइन्स में नजर आएगा। फैंस चाहेंगे कि मेवरिक आने वाले समय में रिंग में एक्शन में भी नजर आएं। रिंग में हमेशा खास प्रदर्शन मेवरिक ने किया। अब देखना होगा कि मेवरिक का ये WWE रन कैसा चलेगा। अगर मेवरिक अच्छा काम करेंगे तो फिर शायद लंबे समय तक वो कंपनी के साथ रह सकते हैं।