WWE सुपरस्टार ड्रू मैकइंटायर ने सोशल मीडिया पर अपनी वापसी को लेकर जानकारी दी। मैकइंटायर इस हफ्ते WWE परफॉर्मेंस सैंटर गए और वो अपने वापसी को लेकर काफी आश्वस्त नजर आ रहे थे। पूर्व NXT चैंपियन ड्रू मैकइंटायर ने साल 2014 में WWE को छोड़ दिया था। कंपनी छोड़ने के बाद ड्रू ने दुनिया की दूसरी कई रैसलिंग प्रमोशंस में नाम किया। कुछ साल तक इंडिपेंडेंट रैसलिंग प्रमोशंस में कामायबी हासिल करने के बाद वो WWE में आए और NXT चैंपियन बने। सर्वाइवर सीरीज़ से पहले हुए NXT टेकओवर में वो चैंपियनशिप को एंड्रेड सिएन अल्मास के हाथों हार गए। उसके बाद से ही मैकइंटायर चोट के कारण कंपनी से बाहर चल रहे हैं। WWE परफॉर्मेंस सैंटर लौटे ड्रू मैकइंटायर ने ट्विटर के जरिए फैंस को इस बात की जानकारी दी। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, "मैं करीब अपनी आधी जिंदगी से रैसलिंग कर रहा हूं। उसका करीब 1 तिहाई समय मैंने अमेरिका में बिताया है। मैं इतनी जगहों पर रहा है, जिसके बारे में याद भी नहीं रखा झा सकता। लेकिन इसके बावजूद एक ऐसी जगह भी है, जिसे घर कह सकता हूं।" ड्रू ने घर वाली बात परफॉर्मेंस सैंटर के संदर्भ में बोली है।
Ive been a wrestler over half my life, spent a third in America and lived at more addresses than I can remember, but, there has always been one constant I could call home pic.twitter.com/tSmDJNlJ4r
— Drew McIntyre (@DMcIntyreWWE) January 17, 2018
मैकइंटायर ने WWE में करीब 7 साल (2007 से 2014) तक काम किया। शुरुआत में WWE के बॉस विंस मैकमैहन ड्रू से काफी प्रभावित थे और इस वजह से उन्हें पुश किया गया। विंस और WWE मैनेजमेंट मैकइंटायर को कंपनी के फ्यूचर की तरह देख रही थी, लेकिन वो फैंस से पूरी तरह से जुड़ पाने में नाकाम रहे। कुछ समय बाद वो एक जॉबर की भूमिका में चले गए। उन्होंने जिंदर महल और हीथ स्लेटर के साथ मिलकर 3MB नाम की टीम बनाई।