"किसी भी सुपरस्टार के लिए जिंदर महल को हराना बहुत ही मुश्किल"

NXT चैंपियनशिप के लिए नंबर वन कंटेंडर ड्रियू मैकिंटायर ने हाल ही में ईएसपीएन को इंटरव्यू दिया। यहां पर वो NXT को प्रमोट करने आए थे। इस सुपरस्टार ने यहां पर WWE चैंपियन जिंदर महल और NXT में अपने ड्रीम प्रतिद्वंदी के बारे में बातचीत की। ड्रियू मैकिंटायर ने साल 2009 में WWE में डेब्यू किया। 5 साल बाद वो इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन बने। इसके बाद टैग टीम चैंपियन भी बने। साल 2014 में वो WWE से बाहर चले गए। इसके बाद कई जगह उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया।इसी के चलते इस साल के शुरूआत में NXT में उन्हें साइन किया गया। तब से वहां पर उनका जलवा कायम है। साल 2014 में WWE से रिलीज होने से पहले वो हीथ स्लेटर और जिंदर महल के साथ थे। ये तीनों एक ही टीम के सदस्य थे। उस समय ड्रियू अपने गोल को पाने की तैयारी में थे तो जिंदर महल रैसलिंग में अपना करियर ढूंढ रहे थे। जिंदर महल के बारे में उन्होंने कहा की," वो काफी मेहनती और लगनशील है। वो अपने काम पर पूरा ध्यान देता है। इसके बाद वो अपनी बॉडी में काम के हिसाब से परिवर्तन लाता है। फिर रिंग में जाकर इस पर वो काम करता हैं। जिस दिन उन्होंने टाइटल जीता था। उस दिन मेैं वहीं मौजूद था। मुझे बहुत खुशी हुई। मैं जिंदर महल पर गर्व महसूस करता हूं। वो काफी मेहनत करता हैं। उसे हराना काफी मुश्किल हैं। इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अपने ड्रीम प्रतिद्वंदी के बारे में भी बताया। उन्होंने बॉबी फिश, केली ओ रैली, एलिस्टर ब्लैक, रॉड्रिक स्ट्रांग जैसे सुपरस्टार्स के साथ काम करने की इच्छा जताई।

ड्रियू मैकिंटायर को अब NXT चैपिय़नशिप के लिए बॉबी रूड से टक्कर लेनी है। इस हफ्ते उनका मुकाबला इस बड़ी चैंपियनशिप के लिए उनके साथ होगा।
Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications