WWE सुपरस्टार ड्रू मैकइंटायर को इंसेन चैंपियनशिप रैसलिंग (ICW) के हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया। इस दौरान ड्रू मैकइंटायर का जबरदस्त स्वागत किया गया। बिली कर्कवुड के साथ बात करते हुए ड्रू मैकइंटायर ने बताया कि वो जल्द ही स्कॉटिश मूल के पहले WWE चैंपियन बनेंगे।
ड्रू मैकइंटायर WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट में हैं, लेकिन वो ICW के इवेंट में शामिल होने पहुंचे, जहां उन्हें ICW हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया। सर्वाइवर सीरीज़ से पहले हुए NXT टेकओवर में एंड्रेड सिएन अल्मास के खिलाफ हुए मैच के दौरान मैकइंटायर को चोट लग लगी गई थी। ICW कंपनी WWE के साथ काफी दोस्ताना संबंध बना रही है। आपको बता दें कि WWE कॉन्ट्रैक्ट में होने के बाद भी फिन बैलर इंसेन रैसलिंग चैंपियनशिप के इवेंट में नजर आए थे। इसके अलावा WWE यूके चैंपियनशिप को ICW के रैसलिंग इवेंट में डिफेंड किया गया था। ट्रिपल एच ने कार्डिफ में ICW रिंग में जाकर प्रोमो दिया था। WWE द्वारा ट्विटर पर शेयर की गई वीडियो फुटेज में ड्रू मैकइंटायर बोलते हुए नजर आ रहे हैं। इंटरव्यू में उन्होंने ICW में आने, हॉल ऑफ फेम में शामिल होने वाले और भविष्य में चैंपियन बनने को लेकर बात की है।Welcome to the ICW Hall of Fame, @DMcIntyreWWE! #ICWHOF pic.twitter.com/63b6vtOyRC
— ICW (@InsaneChampWres) February 12, 2018
मैकइंटायर ने सबसे पहले ICW में डेब्यू साल 2006 में किया था। हालांकि 2014 में एक बार फिर प्रमोशन में वापसी करने के बाद उन्हें काफी ज्यादा पसंद किया जाने लगा। स्कॉटलैंड में वापसी करने के बाद मैकइंटायर पहले जैक जेस्टर के साथ फिउड में आए, उसके बाद वो दो बार के ICW हैवीवेट चैंपियन भी बने। ICW में रहते हुए मैकइंटायर ब्लैक लेबल फैक्शन का भी हिस्सा थे और वो जैक जेस्टर के साथ ही बन गए और उसके बाद उन्होंने अपने टाइटल को ECW लैजेंड राइनो, किलियन डेन, रैम्पेज ब्राउन, डाउग विलियम्स समेत कई रैसलर्स के खिलाफ डिफेंड किया। मैकइंटायर आखिरी बार ICW में लोथिंग IX में नजर आए थे, जहां ब्लैक लेबल स्टेबल को टीम डैलस ने फिन बैलर की मदद से ह राया था।A strong promise was made by @DMcIntyreWWE following his @InsaneChampWres Hall of Fame induction! https://t.co/8Y5Sb1lK6w
— WWE (@WWE) February 16, 2018