Vince McMahon: WWE में विंस मैकमैहन (Vince McMahon) की वापसी की पूरी दुनिया में चर्चा हो रही है। केवल रेसलिंग मीडिया ही नहीं बल्कि मेनस्ट्रीम मीडिया में भी इस स्टोरी को कवर किया जा रहा है। अब पूर्व WWE दिग्गज डच मैंटेल (Dutch Mantell) ने विंस मैकमैहन की वापसी के पीछे की वजह का खुलासा किया। साल 2022 में विवादों में फंसने के बाद विंस मैकमैहन ने रिटायरमेंट ले लिया था।हालांकि, साल 2023 में विंस मैकमैहन ने एक्जीक्यूटिव चेयरमैन के रूप में WWE में वापसी कर ली है। डच मैंटेल ने Smack Talk पर बात करते हुए कहा कि विंस मैकमैहन उन लोगों से बदला लेने के इरादे से वापस आए हैं जिन्होंने उन्हें धोखा दिया था। डच मैंटेल ने कहा-"यह काफी रोचक हफ्ता रहा और मैंने कई अलग-अलग सूत्रों, बिजनेस सूत्रों और Forbes से काफी पढ़ा। मैंने स्टैमफोर्ड में WWE के नए बिल्डिंग के बारे में पढ़ा। हां, यह जाने वाला था। लेकिन उन्होंने सोचा कि विंस मैकमैहन स्टैमफोर्ड में वापस बैठने के लिए गए। वो घर बिजनेस करने के लिए गए। उनका एक मिशन है। उनका मिशन है, उनलोगों से बदला लेना जिन्होंने उन्हें धोखा दिया था। वो जब तक यह काम पूरा नहीं कर लेते तब तक वो हार नहीं मानेंगे। वो बदला लेने के काफी इच्छुक हैं।"WWE की संभावित बिक्री का AEW Rampage में मजाक उड़ाया गयाDiana@dianaaraujo50_"We never had to sell out for blood money." never change, Max Caster. Never change.#AEWRampage64"We never had to sell out for blood money." never change, Max Caster. Never change.#AEWRampageरिपोर्ट्स में बताया गया था कि विंस मैकमैहन की वापसी WWE को बेचने के लिए हुई है। यह भी अफवाहें सामने आईं थी कि सऊदी अरब पब्लिक इंवेस्टमेंट फंड ने WWE को खरीद लिया है। अधिकतर फैंस यह अफवाह सामने आने से खुश नहीं थे। हालांकि, कुछ ही घंटों बाद खुलासा हुआ कि WWE को बेचे जाने की अफवाहें झूठी हैं।इसके बावजूद भी AEW सुपरस्टार मैक्स कास्टर WWE की बिक्री को लेकर मजाक उड़ाते हुए दिखाई दिए। मैक्स कास्टर ने AEW Rampage के एक एपिसोड के दौरान कहा-"हमें पैसे के लिए बिकना नहीं पड़ा।"यह लाइन AEW Rampage में द अक्लेम्ड के एंट्रेंस के दौरान बोली गई थी।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।