73 साल के WWE हॉल ऑफ फेमर की हेल्थ पर आया  दुर्भाग्यपूर्ण अपडेट, जानकर चिंंता में पड़ जाएंगे आप

Pankaj
WWE दिग्गज को लेकर सामने आई खबर
WWE दिग्गज को लेकर सामने आई खबर

Dutch Mantell: पूर्व WWE मैनेजर डच मेंटल (Dutch Mantell) ने हॉल ऑफ फेमर जैरी द किंग लॉलर (Jerry 'The King' Lawler) की हेल्थ पर एक दुर्भाग्यपूर्ण अपडेट दिया है, जिन्हें इस साल की शुरूआत में एक स्ट्रोक का सामना पड़ा था।

Ad

लॉलर को पांच साल में दूसरा स्ट्रोक होने के बाद फरवरी में फ्लोरिडा अस्पताल ले जाया गया था। बाद में उन्हें छुट्टी दे दी गई और घर भेज दिया गया। डॉक्टरों ने पूरी तरह से ठीक होने की उम्मीद की। यह भी ध्यान दिया जाना चाहिए कि 2012 के Raw के एक एपिसोड के दौरान लॉलर को दिल का दौरा पड़ गया था।

Story Time पॉडकास्ट के हालिया एपिसोड में डच मेंटल ने उनकी हेल्थ को लेकर कहा,

वो अब काफी बेहतर है लेकिन अभी भी पूरी तरह ठीक नहीं हुए है। वो अच्छी आवाज में बात करते हैं लेकिन शब्दों को पूरा करने में उन्हें परेशानी होती है। उनकी आवाज कुछ बदल गई है। वो बात करते हैं, लेकिन जब अंत तक पहुंचते हैं तो फिर बात को समाप्त करने के लिए शब्द खोजते हैं। इसके बाद वो निराश हो जाते हैं।

youtube-cover
Ad

डच मेंटल की बातों से ये लग रहा है कि अभी भी लॉलर पूरी तरह ठीक नहीं हुए। उन्हें ठीक होने में अभी बहुत समय लगेगा। मेंटल ने कहा है कि अपनी कंडीशन को देखकर वो बहुत दुखी हो जाते हैं।

WWE में Jerry 'The King' Lawler का बड़ा नाम

साल 2020 के बाद लॉलर ने फुल टाइम कमेंटेटर के रूप में काम किया, उन्होंने Raw में समोआ जो की जगह ली थी। WWE में वो अंतिम बार इस साल की शुरूआत में नज़र आए थे। Raw की 30वीं सालगिरह पर उन्होंने काम किया था। इसके बाद ही उनकी तबियत भी खराब हुई थी। लॉलर का रेसलिंग की दुनिया में बहुत बड़ा नाम हैं। 73 साल की उम्र में भी रेसलिंग के प्रति वो एक्टिव रहते हैं, इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि अभी भी उन्हें अपने काम से कितना लगाव है। खैर आगे भी उनकी हेल्थ को लेकर अपडेट सामने आते रहेगा

youtube-cover

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications