WWE SmackDown में हुए Sami Zayn और Jey Uso के सैगमेंट की हुई तारीफ, दिग्गज ने कसीदे गढ़ने के बाद दिया बड़ा बयान

Pankaj
WWE दिग्गज की खास प्रतिक्रिया सामने आई
WWE दिग्गज की खास प्रतिक्रिया सामने आई

Jey Uso: WWE दिग्गज डट मेंटल (Dutch Mantell) ने सैमी ज़ेन (Sami Zayn) और जे उसो (Jey Uso) के बीच हुए सैगमेंट को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इस सैगमेंट को शानदार बताया। जे ने इस हफ्ते WWE टीवी पर वापसी की। स्मैकडाउन (SmackDown) टैग टीम चैंपियनशिप डिफेंड करने के बाद बैकस्टेज सैमी के साथ उनकी मुलाकात हुई।

Ad

सैमी ज़ेन ने जे उसो को एक्नॉलेज किया। साथ ही साथ रोमन रेंस को लेकर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि वो इस बार ट्राइबल चीफ से टाइटल ले लेंगे और इससे जे को उनके ऑर्डर्स नहीं मानने होंगे।

Sportskeeda Wrestling पर बात करते हुए डच मेंटल ने सैमी ज़ेन और जे उसो के सैगमेंट को लेकर कहा,

ये सैगमेंट बहुत ही अच्छा था। जे उसो जिस तरह से इधर-उधर देख रहे थे उससे लग रहा था कि कोई भी कहीं से आ जाएगा। पूरी चीज एक मास्टरपीस थी। इस बार इन्होंने पूरा टाइम लिया और पूरे शो को अच्छा बना दिया।
Ad

जे उसो और सैमी ज़ेन की स्टोरीलाइन में अब बहुत मजा आएगा। अगर ये दोनों साथ आ गए तो फिर रोमन रेंस को तगड़ा झटका लगेगा। फैंस को आने वाले समय में कुछ बड़े सरप्राइज देखने को मिलेंगे। Elimination Chamber में कई चीजें क्लियर हो जाएंगी।

WWE Elimination Chamber में सैमी ज़ेन मचाएंगे धमाल

Elimination Chamber में रोमन रेंस और सैमी ज़ेन के बीच टाइटल मैच होगा। पिछले हफ्ते सैमी ने रोमन को चुनौती दी थी। रेंस ने इसे स्वीकार कर लिया था। इस हफ्ते भी सैमी ने रेंस को चुनौती दी। पॉल हेमन को उन्होंने धमकाया। इन दोनों के बीच होने वाले मैच में कुछ अलग देखने को मिल सकता है। केविन ओवेंस इस मुकाबले में आकर जरूर कुछ ना कुछ कर सकते हैं।

रेंस के साथ इस बार सोलो सिकोआ ही रहेंगे। द उसोज़ वहां मौजूद नहीं रहेंगे। Elimination Chamber इस बार कनाडा में होगा। सैमी के होमटाउन में उन्हें फैंस का जबरदस्त समर्थन मिलेगा। रेंस को चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। अब देखना होगा कि किसकी जीत होगी।

youtube-cover

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications