WWE दिग्गज ने Roman Reigns को लेकर दिया बड़ा बयान, ट्राइबल चीफ के कंपनी छोड़ने से होगा बड़ा नुकसान?

WWE दिग्गज ने रोमन रेंस को लेकर कही बड़ी बात
WWE दिग्गज ने रोमन रेंस को लेकर कही बड़ी बात

WWE दिग्गज डच मेंटल (Dutch Mantell) ने हाल ही में रोमन रेंस (Roman Reigns) को लेकर बड़ी बात कही। रोमन रेंस मौजूदा समय में WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार हैं और कोई भी अभी उनके स्तर पर नहीं है। मेंटल ने भी इस बात को माना और बताया कि अगर रोमन रेंस WWE से चले जाएंगे तो कंपनी को बड़ा नुकसान होगा।

Ad

WWE दिग्गज का रोमन रेंस को लेकर आया चौंकाने वाला बयान

रोमन रेंस के पास इस समय अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप है। उनके पास WWE के दोनों मुख्य टाइटल्स हैं और वो लगातार अपने प्रदर्शन द्वारा फैंस को खुश कर रहे हैं। रोमन रेंस ने कई मौकों पर बताया है कि वो भविष्य में हॉलीवुड में चले जाएंगे। अगर ऐसा होता है तो उन्हें WWE को छोड़ना होगा।

WWE के पूर्व मैनेजर डच मेंटल कुछ समय पहले Sportskeeda Wrestling चैनल के Smack Talk पोडकास्ट पर दिखाई दिए थे। इस दौरान उन्होंने बताया कि रोमन रेंस अगर WWE से जाते हैं तो विंस मैकमैहन की कंपनी को बड़ा नुकसान होगा। उन्होंने बताया कि कोई सुपरस्टार ट्राइबल चीफ के स्तर पर नहीं है।

उन्होंने कहा कि रोमन और उसोज़ हील हैं लेकिन फिर भी उन्हें फैंस की ओर से बेबीफेस की तरह प्रतिक्रिया मिलती है। WWE दिग्गज ने इस विषय पर यह बताया:

"वो सभी एक ही स्तर पर हैं। इसी वजह से उनके पास स्टार्स नहीं हैं। इसी वजह से वो रोमन रेंस को मिस करने वाले हैं। रोमन रेंस अभी काफी बड़े बेबीफेस हैं। द उसोज़ भी बेबीफेस हैं। उन्हें इसे एक इंटरव्यू में बदलने की कोशिश की थी। उन्होंने थोड़ा ऊंचा उड़ने की कोशिश की लेकिन लोगों ने फिर भी उन्हें पसंद किया।"

आप यहां क्लिक करके पूरी वीडियो देख सकते हैं:

youtube-cover
Ad

WWE को रोमन के जाने से पहले कुछ सुपरस्टार्स को जबरदस्त पुश देकर कंपनी के टॉप पर पहुंचाना चाहिए। WWE के पास अभी रेंस की रिप्लेसमेंट के लिए कई शानदार विकल्प मौजूद हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval Palanpure
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications