Roman Reigns के खिलाफ जीत के बाद WWE द्वारा अब The Usos के बीच टेंशन पैदा की जानी चाहिए, दिग्गज ने दिया चौंकाने वाला बयान

Pankaj
WWE सुपरस्टार्स को लेकर आई खास प्रतिक्रिया
WWE सुपरस्टार्स को लेकर आई खास प्रतिक्रिया

Dutch Mantell: WWE Money in the Bank 2023 में बहुत बवाल देखने को मिला। द उसोज़ (The Usos) ने जबरदस्त जीत हासिल की। रोमन रेंस (Roman Reigns) को बहुत बड़ा झटका लगा। दिग्गज डच मेंटल (Dutch Mantell) का मानना है कि इस जीत के बाद अब WWE जिमी और जे उसो के बीच कुछ टेंशन पैदा कर सकता है।

Ad

Money in the Bank 2023 में रोमन रेंस और सोलो सिकोआ का मुकाबला द उसोज़ के साथ हुआ था। जे उसो ने अंत में रेंस को पिन करके जीत हासिल की। ये देखकर सभी चौंक गए थे। Sportskeeda Wrestling पर बात करते हुए डच मेंटल ने कहा,

SummerSlam से पहले जिमी और जे उसो के बीच कंपनी द्वारा टेंशन पैदा की जा सकती है। ये एकमात्र चीज है जो आप कर सकते हैं। आपको लोगों को खुश छोड़ना होगा। दोनों भाइयों के बीच टेंशन होगी तो और मजा आएगा। ये इस चीज को जारी रखेंगे और फिर रोमन रेंस को टाइटल के लिए चुनौती पेश करेंगे। सोलो इस चीज को रोकने का काम करेंगे। ये बहुत अच्छी कहानी हो सकती है।

youtube-cover
Ad

जिमी और जे उसो इस समय एक अलग लेवल पर काम कर रहे हैं। WWE Night of Champions में जिमी उसो ने रोमन रेंस को धोखा देकर उन्हें जबरदस्त सुपरकिक मारी थी। इसके बाद जिमी और जे के बीच भी बवाल देखने को मिला। हालांकि अंत में जे ने जिमी का ही साथ दिया। ब्लडलाइन की स्टोरी इतनी जल्दी खत्म नहीं होगी। अभी बहुत कुछ इसमें देखने को मिलेगा। SummerSlam से पहले कुछ हफ्ते बहुत ही मजेदार होंगे। फैंस को कुछ बड़े सरप्राइज देखने को मिल सकते हैं।

WWE Smackdown में होगी Roman Reigns की एंट्री

SummerSlam में रोमन रेंस और जे उसो के बीच मुकाबला भी हो सकता है। ऐसा हुआ तो फिर कहानी में और भी मजा आएगा। रेंस इस हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड में नज़र आएंगे। वहां भी कुछ ना कुछ बवाल देखने को मिल सकता है। अपने भाइयों के खिलाफ रेंस का अगला कदम क्या होगा इस पर भी सभी की नजरें रहेंगी।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications