26 साल के WWE रेसलर का नाम बदलने पर गुस्सा हुआ दिग्गज, बड़ा बयान देते हुए जमकर साधा निशाना

Pankaj
WWE दिग्गज ने दी अपनी खास प्रतिक्रिया
WWE दिग्गज ने दी अपनी खास प्रतिक्रिया

Dutch Mantell: WWE द्वारा हाल ही में डॉमिनिक मिस्टीरियो (Dominik Mysterio) को नया निकनेम दिया गया लेकिन एक रेसलिंग दिग्गज है जो इससे बहुत खुश नहीं है। यहां तक कि उन्होंने NXT नॉर्थ अमेरिकन चैंपियन पर भी निशाना साधने का फैसला लिया, वो WWE दिग्गज डच मेंटल (Dutch Mantell) हैं।

Ad

Smack Talk के नए एपिसोड में दिग्गज डच मेंटल Money in the Bank और रोमन रेंस के बारे में होस्ट SP3 के साथ बातचीत कर रहे थे। लेकिन उन्होंने डॉमिनिक मिस्टीरियो द्वारा "डर्टी" निकनेम लेने के बारे में अपनी नाराजगी जाहिर की। विषय से हटकर उन्होंने केविन ओवेंस, ट्रिपल एच, यहां तक कि विंस मैकमैहन को "डर्टी" निकनेम देने का सुझाव देकर डॉमिनिक मिस्टीरियो पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा,

वो केविन ओवेंस को 'डर्टी' केविन क्यों नहीं कहते? 'डर्टी' ट्रिपल एच के बारे में क्या? उस के बारे में क्या? 'डर्टी' विंस?

youtube-cover
Ad

डॉमिनिक मिस्टीरियो को अपना नया निकनेम 3 जून 2023 को मंडे नाइट Raw के एपिसोड में मिला जब रिया रिप्ली ने उन्हें "डर्टी डोम" कहा। Raw के कमेंटेटर कोरी ग्रेव्स ने भी उसी रात सैथ रॉलिंस के खिलाफ अपने मैच के दौरान डोम को नए निकनेम से संबोधित किया। वैसे नया निकनेम मिलने के बाद से डॉमिनिक और भी अच्छा काम कर रहे हैं।

WWE में डॉमिनिक मिस्टीरियो अपना जबरदस्त जलवा दिखा रहे हैं

डॉमिनिक मिस्टीरियो इस समय हील के रूप में अच्छा काम कर रहे हैं। रिया रिप्ली की वजह से उन्हें अच्छा फायदा मिला। साथ ही साथ जजमेंट डे के अन्य सदस्य फिन बैलर और डेमियन प्रीस्ट भी उनका साथ दे रहे हैं। WWE NXT Great American Bash 2023 में भी डॉमिनिक ने अपने टाइटल को ट्रिपल थ्रेट मैच में डिफेंड किया। रिया रिप्ली ने उनका साथ दिया और उन्होंने टाइटल रिटेन कर लिया।

मिस्टीरियो को आगे जाकर मेन रोस्टर में कंपनी द्वारा तगड़ा पुश जरूर मिलेगा। अगर वो इसी अंदाज में काम करते रहे तो फिर आगे जाकर वर्ल्ड चैंपियनशिप भी हासिल कर सकते हैं। कंपनी ने उन्हें बिल्ड करने के लिए कुछ ना कुछ खास प्लान जरूर बनाया होगा। बहुत जल्द इसके बारे में पता चल जाएगा। वैसे डॉमिनिक की सफलता देखकर उनके पिता रे मिस्टीरियो बहुत खुश हो रहे होंगे।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications