"The Bloodline की वजह से फीका पड़ गया'- WWE SmackDown में टाइटल मैच कराने को लेकर कंपनी के ऊपर भड़का दिग्गज

Pankaj
WWE SmackDown में हुए मैच को लेकर आया बयान
WWE SmackDown में हुए मैच को लेकर आया बयान

Dutch Mantell: रेसलिंग दिग्गज डच मेंटल (Dutch Mantell) WWE स्मैकडाउन (SmackDown) के 7 जुलाई के एपिसोड में हुए ऑस्टिन थ्योरी (Austin Theory) और शेमस (Sheamus) के बीच यूनाइटेड स्टेट्स टाइटल मैच से खुश नहीं है।

Ad

थ्योरी ने Madison Square Garden में हुए SmackDown के एपिसोड में शेमस के खिलाफ अपने टाइटल को डिफेंड किया था। दोनों ने फैंस को अच्छा मैच दिया। मैच अच्छा चल रहा था लेकिन प्रिटी डेडली ने दखलअंदाजी कर दी। इसका फायदा थ्योरी ने उठाया और अपने टाइटल को रिटेन कर लिया।

Sportskeeda Wrestling पर बात करते हुए डच मेंटल ने इस टाइटल मुकाबले पर अपनी राय साझा की। उन्होंने यह भी नहीं सोचा कि शेमस और थ्योरी के बीच अच्छी केमिस्ट्री थी। उन्होंने कहा कि जब उसी शो में रोमन रेंस के ट्रायल जैसे सैगमेंट को रखा गया था तो उसकी तुलना में मुकाबला फीका पड़ गया।

मेरे लिए शेमस और थ्योरी की केमिस्ट्री मायने नहीं रखती है। मैं इस चीज को महसूस नहीं कर रहा हूं। इसका अंत ये ही है कि इतनी बढ़िया ब्लडलाइन की कहानी थी और इसमें टाइटल मैच को डाल दिया गया। मुझे ये बिल्कुल भी पसंद नहीं आया। सभी लोगों ने ब्लडलाइन में निवेश किया है, और फिर आप उन्हें यह देते हैं। मेरा मतलब है, इससे कुछ भी नुकसान नहीं हुआ लेकिन इसने शो पर कोई प्रभाव नहीं डाला। मैं नकारात्मक नहीं होना चाहता लेकिन यह बकवास था।

youtube-cover
Ad

WWE SmackDown में रोमन रेंस की होगी एंट्री

इसी शो में ब्लडलाइन का शुरूआती सैगमेंट 40 मिनट का हुआ था। रोमन रेंस और सोलो सिकोआ ने द उसोज़ की हालत खराब की थी। जिमी उसो को एंबुलेंस में ले जाया गया था। हालांकि मेन इवेंट में जे उसो ने इसका बदला लिया था। उन्होंने रेंस और सिकोआ के ऊपर चेयर से अटैक किया था। जे ने रेंस को टाइटल मैच के लिए भी चुनौती पेश की थी। इस हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड में रेंस आएंगे। जे और उनका खास सैगमेंट होगा। दोनों के बीच SummerSlam 2023 के लिए मैच का ऑफिशियल ऐलान किया जा सकता है। कुछ ना कुछ बवाल इस हफ्ते भी जरूर होगा। कंपनी ने भी कुछ प्लान जरूर किया होगा।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications