WWE सुपरस्टार द रॉक का वर्कआउट रूटिन और फिटनेस टैक्निक

fast-and-furious-7-dwayne-johnson-1476386753-800

ड्वेन डगलस जॉनसन कहें या फिर द रॉक, दोनों में ही बहुत लोकप्रिय है। एंटरटेनमेंट की दुनिया में आने के लिए उन्होंने बहुत लंबा सफर तय किया है। 2016 में वह सबसे ज्यादा कमाई वाले एक्टर थे, फिलहाल वह सबसे आकर्षक एक्शन स्टार हैं। उन्होंने अपना करियर एक कॉलेज फुटबाल प्लेयर के रुप में शुरु किया था, साथ ही 1991 में मियामी हरिकेंस फुटबॉल टीम के साथ नेशनल चैंपियनशिप जीती और इसके बाद उन्होंने प्रो-रैसलिंग वर्ल्ड में एंट्री की। सहीं ढंग से द रॉक के करियर की शरुआत यहां से हुई थी और इसके बाद वह अपने करियर को एक अद्वितीय ऊंचाइयों तक ले गए। WWE के फेमस एटीट्यूड एरा के दौरान वह अपनी रिंग स्टाइल और अपनी शानदार क्षमता के लिए जाने जाते थे। अपने करिज्मा से उन्होंने खुद को एक सुपरस्टार के रुप में बना लिया था। 2004 में उन्होंने हॉलीवुड में करियर बनाने के लिए कंपनी छोड़ दी। पिछले कुछ सालों में उन्होंने हॉलीवुड में खुद को एक वास्तविक एक्शन स्टार के रुप में अपना नाम बनाया है। अपने काम से उन्होंने हॉलीवुड में बड़ा नाम कमाया है। वह हर दिन एक नया प्रयास करते हैं और खुद के स्तर को ऊपर लाने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं। द रॉक फास्ट एंड फ्यूरियस फ्रेंचाइज़ी में एक सरकारी एजेंट या सैन एंड्रियास के पायलट या फिर हरक्यूलिस में ज़ीउस के बेटे बने हुए हैं। यह उनका समर्पित प्रयास ही है जिसके कारण वह इस भूमिका में बिल्कुल फिट बैठते हैं। उनका परफेक्ट शरीर उन्हें इस तरह के रोल करने के लिए इजाजत देता है। रॉक इन सभी भूमिकाओं में अभी तक बहुत शानदार रहे हैं। द रॉक कहते हैं कि अलग-अलग भूमिका के लिए उनकी ट्रेनिंग और डाइट बदलती रहती है, यह उनकी भूमिका पर निर्भर करती है वह उस भूमिका में किस तरह से फिट हो रहे हैं। हरक्यूलिस के लिए उनका 22 हफ्ते की डाइट थी, जबकि जी.आई. जो: रिटेलिएशन के लिए उनकी 14 हफ्ते की डाइट ली। इस दौरान उन्होंने उस तरह से दिखने के लिए जिम में दर्द भी सहा, जोकि बड़ा खतरनाक था। वह खुद को इन सब चीजों के अनुसार फिट कर लेते हैं। वह एक प्ले कर रहे कैरक्टर के अलावा एक फिक्स ट्रेनिंग करते हैं, जब वह किसी फिल्म के लिए शूटिंग नहीं कर रहे होते है तब वह ऐसा करते है। वह सुबह 4 बजे उठते हैं और उसके बाद एक कप कॉफी पीते हैं, जिसके बाद वह 45-50 मिनट कार्डियो कसरत के लिए बाहर आते हैं। कार्डियो कसरत के बाद वह अपना नाश्ता पूरा करते हैं और फिर जिम करते हैं जिसे रॉक "बैटिंग और क्लेंजिंग" के नाम से कहते हैं। वह दिन के पहले 2-3 घंटों को अपने "एंकर" करते हैं जिससे की वह दिन के 12-15 घंटे के काम करने के लिए खुद को पर्याप्त ऊर्जा से पूर्ण रखें। द रॉक ने बताया कि वह हरक्यूलिस के दौरान उन्होंने अपनी बॉ़डी को एक अलग स्तर पर ले जाने का फैसला किया, उनकी इस तरह की भूमिका के लिए प्रतिबद्धता है। वह कहते हैं कि हरक्यूलिस के लिए वह यक्ष लुक जैसा बड़ा आदमी जैसा चाहते थे। उन्होंने कहा जब आप ज़ीउस के बेटे का कैरक्टर निभा रहे हैं, तो आप को केवल एक शॉट मिलता है। इस सब में ट्रेनिंग की तीव्रता सबसे ऊपर होती हैं, रॉक ने कहा कि वह वास्तव में हरक्यूलिस का निश्चित संस्करण बनाना चाहते थे। इसी कड़ी में आइए एक नज़र डालते है द रॉक के हफ्ते के 6 दिनों के वर्कआउट पर:

Ad

सोमवार- चेस्ट

chest-1476383180-800
  1. डम्बल बेंच प्रेस- 4 सेट, 10-12 रिपीटेशन
  2. फ्लेट बेंच केबल फ्लाई - 3 सेट से फेलयिर तक
  3. बारबेल बेंच प्रेस मीडियम ग्रिप- 4 सेट, 10-12 रिपीटेशन
  4. इनक्लाइन डम्बल प्रेस- 5 सेट, 10-12 रिपीटेशन
  5. केबल क्रासओवर- 4 सेट, 10-12 रिपीटेशन
  6. बारबेल इनक्लाइन बेंच प्रेस मीडियम ग्रिप- 3 सेट, 10-12 रिपीटेशन

मंगलवार- लेग्स

legs-1476383317-800
  1. लेग प्रेस – 4 सेट, 25 रिपीटेशन
  2. बारबेल वॉकिंग लंग- 4 सेट, 25 रिपीटेशन
  3. लेग एक्सटेशंन- 3 सेट, 20 रिपीटेशन
  4. सीटेड लेग कर्ल- 3 सेट, 20 रिपीटेशन
  5. स्मिथ मशीन काल्फ राइज- 3 सेट से फेलियर तक
  6. थाई एबडक्टर- 3 सेट, 15 रिपीटेशन
  7. बारबेल लंग- 3 सेट, 20 रिपीटेशन

बुधवार- एब्स एंड आर्म

hercules-workout-1476383564-800
  1. बारबेल कर्ल - 3 सेट, 10-12 रिपीटेशन
  2. हैमर कर्ल- 4 सेट, 10-12 रिपीटेशन
  3. स्पाइडर कर्ल- 4 सेट, 10-12 रिपीटेशन
  4. ट्राईसेप्स पुशडाउन- 3 सेट, 10 रिपीटेशन
  5. डिप्स, ट्राईसेप्स वर्जन- 3 सेट से फेलियर तक
  6. हैगिंग लेग रेज - 4 सेट, 2- रिपीटेशन
  7. रोप क्रंच- 4 सेट, 20 रिपीटेशन
  8. रशियन ट्विस्ट- 4 सेट, 20 रिपीटेशन

गुरुवार- बैक

back-1476383858-800
  1. वाइड-ग्रिप लेट पुलडाउन- 4 सेट, 10-14 रिपीटेशन
  2. बारबेल डेडलिफ्ट- 4 सेट, 10-15 रिपीटेशन
  3. बारबेल श्रग- 4 सेट, 10-15 रिपीटेशन
  4. पुलअप्स- 4 सेट, 15 रिपीटेशन
  5. हाइपरएक्सटेंशन- 4 सेट, 15 रिपीटेशन
  6. वन-आर्म डंबल रो- 4 सेट, 15 रिपीटेशन
  7. इनवर्टेड रो- 3 सेट से फेलियर तक

शुक्रवार- शोल्डर

shoulders-1476384095-800
  1. डबंल शोल्डर प्रेस - 4 सेट, 12 रिपीटेशन
  2. फ्रंट डंबल रेज- 4 सेट, 12 रिपीटेशन
  3. साइड लेटरल रेज- 4 सेट, 12 रिपीटेशन
  4. स्टेडिंग मिलिट्री रेज- 4 सेट, 12 रिपीटेशन
  5. रिवर्स फ्लाइज- 3 सेट, 10-15 रिपीटेशन

शनिवार- लेग्स

legs-1476384245-800
  1. लेग प्रेस – 4 सेट, 25 रिपीटेशन
  2. बारबेल वॉकिंग लंग- 4 सेट, 25 रिपीटेशन
  3. लेग एक्सटेशंन- 3 सेट, 20 रिपीटेशन
  4. सीटेड लेग कर्ल- 3 सेट, 20 रिपीटेशन
  5. स्मिथ मशीन काल्फ राइज- 3 सेट से फेलियर तक
  6. थाई एबडक्टर- 3 सेट, 15 रिपीटेशन
  7. बारबेल लंग- 3 सेट, 20 रिपीटेशन
रविवार- रेस्ट लेखक: साकेत अय्यगारी, अनुवादक: अकिंत कुमार
Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications