WWE इतिहास के 'सबसे छोटे' रेसलर ने फैंस को दी सबसे बड़ी खुशखबरी, वापसी का किया ऐलान

WWE, Triple H, Hornswoggle,
ट्रिपल एच कई सुपरस्टार्स की WWE में वापसी करा चुके हैं (Photo: WWE.com)

Hornswoggle Signed WWE Contract: ट्रिपल एच (Triple H) WWE की जिम्मेदारी संभालने के बाद से ही नियमित रूप से रेसलर्स और लैजेंड्स को कंपनी का हिस्सा बनाते हुए आए हैं। अब दुनिया की सबसे कंपनी ने WWE इतिहास के सबसे छोटे रेसलर को साइन किया है। इसकी खुशखबरी खुद डायलन पोस्टल (Dylan Postl) ने दी है। 4 फुट 5 इंच लंबे रेसलर को WWE में हॉर्न्सवॉगल (Hornswoggle) नाम से जाना जाता था। वो आखिरी क्रूजरवेट चैंपियन थे। उन्होंने साल 2006 से 2016 तक दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी में काम किया था।

Ad

वो WWE में काम करते हुए काफी लोकप्रिय हो गए थे और दिग्गज फिनले के साथी थे। इसके अलावा वो टीवी पर विंस मैकमैहन के नाजायज बेटे का रोल निभाते हुए भी दिखाई दिए थे। 38 साल के हॉर्न्सवॉगल अभी भी स्वॉगल नाम से रेसलिंग किया करते हैं। उन्होंने ACW Wisconsin को दिए इंटरव्यू में अपने नए कॉन्ट्रैक्ट के बारे में बताया। इस वीडियो को ACW Wisconsin ने अपने X अकाउंट से पोस्ट किया। हॉर्न्सवॉगल ने इस वीडियो में कहा,

"दोस्तों मैं आपको एक बड़ी खबर देना चाहता हूं क्योंकि आप लोगों ने पूरे करियर के दौरान मेरा सपोर्ट किया है। चाहे WWE में हो या मेरी इस बिल्डिंग में वापसी, आप लोग हमेशा मेरे साथ खड़े रहे। यही कारण है कि मैंने सोचा कि इस बारे में आपको पहले पता होना चाहिए। मैंने पिछले हफ्ते WWE के साथ लैजेंड्स कॉन्ट्रैक्ट साइन कर लिया था। मैं आप सभी को मेरा सपोर्ट करने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। मुझपर भरोसा रखने के लिए शुक्रिया।"
Ad

WWE ने अर्मांडो एलेजांड्रो इस्ट्राडा के साथ भी लैंजेड्स कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है

अर्मांडो एलेजांड्रो इस्ट्राडा को WWE में दिवंगत सुपरस्टार उमागा के मैनेजर के रूप में किए काम के लिए जाना जाता है। PWInsider ने बताया कि कंपनी ने अर्मांडो के साथ भी लैंजेड्स कॉन्ट्रैक्ट साइन कर लिया है। उन्होंने साल 2004 में रेसलर के रूप में डेब्यू किया था लेकिन मैनेजर बनने के बाद उन्हें ज्यादा सफलता मिली थी। बता दें, इस्ट्राडा की WWE में उमागा के साथ जोड़ी हिट साबित हुई थी। बाद में कंपनी ने उन्हें ECW का जनरल मैनेजर भी बना दिया था। अर्मांडो एलेजांड्रो इस्ट्राडा ने साल 2008 में कंपनी छोड़ दी थी। वो साल 2010-12 के बीच WWE में जरूर नज़र आए थे।

Edited by Subham Pal
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications