Roman Reigns के रिटायरमेंट प्लान को लेकर पूर्व WWE रेसलर का बड़ा बयान आया सामने, ट्राइबल चीफ को बताया बेबीफेस

Pankaj
पूर्व WWE सुपरस्टार का बड़ा बयान सामने आया
पूर्व WWE सुपरस्टार का बड़ा बयान सामने आया

Roman Reigns: WWE में रोमन रेंस (Roman Reigns) को इस पीढ़ी के सबसे प्रभावशाली हील्स में से एक के रूप में देख सकते हैं। हालांंकि EC3 का मानना है कि रेंस रियल में एक बेबीफेस है। पूर्व चैंपियन ने ये भी बताया कि वो कैसे रिटायर हो सकते हैं और फैंस के बीच लोकप्रिय बने रह सकते हैं।

Ad

WWE ने रोमन रेंस को फेस के रूप में बहुत पुश दिया लेकिन सफलता नहीं मिली। अगस्त, 2020 में उन्होंने हील टर्न लिया और करियर पूरी तरह बदल गया। अब वो कंपनी के सबसे बड़े सुपरस्टार बन चुके हैं।

रेंस के मौजूदा रन के बारे में युगों-युगों तक बात की जाएगी। इस बीच EC3 का एक अलग दृष्टिकोण है। पूर्व WWE सुपरस्टार ने रेंस को एक बेबीफेस के रूप में देखा, हालांकि उनकी इस बात से बहुत लोग सहमत नहीं होंगे। EC3 ने कहा,

वो कभी भी टाइटल नहीं हारेंगे और टॉप पर रहकर रिटायरमेंट लेंगे। मुझे लगता है कि वो पहले से ही बेबीफेस हैं। वो किसी को भी मात दे सकते हैं, वो शानदार लगते हैं और बहुत ही सख्त है। वो शांत भी है। सबसे अच्छी एंट्री उनकी है और फैंस खूब शोर मचाते हैं। मुझे लगता है कि वो 100% बेबीफेस है।

youtube-cover
Ad

WWE Money in the Bank 2023 में दिखेगा Roman Reigns का जलवा

रेंस को चैंपियन के रूप में हजार दिन से ज्यादा हो गए। जॉन सीना, ऐज, गोल्डबर्ग, ब्रॉक लैसनर और रे मिस्टीरियो जैसे दिग्गजों को वो हरा चुके हैं। Money in the Bank 2023 में फैंस को बहुत मजा आएगा। रेंस और सोलो सिकोआ का मुकाबला द उसोज़ के साथ होगा। इनकी राइवलरी में फैंस को मजा आ रहा है। अभी तक शानदार अंदाज में इसे बिल्ड किया गया है। इस मुकाबले का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कुछ ना कुछ बवाल इस बार जरूर देखने को मिलेगा। देखना होगा कि रेंस अपने भाइयों से बदला किस अंदाज में लेंगे। सोलो सिकोआ के ऊपर भी सभी की नजरें टिकी होंगी।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications