"Undertaker की WrestleMania स्ट्रीक खत्म करने वाले Roman Reigns होने चाहिए थे"- WWE के पूर्व चैंपियन का बयान

Pankaj
पूर्व WWE सुपरस्टार ने दी अपनी खास प्रतिक्रिया
पूर्व WWE सुपरस्टार ने दी अपनी खास प्रतिक्रिया

Roman Reigns: WWE दिग्गज द अंडरटेकर (The Undertaker) की रेसलमेनिया (WrestleMania) स्ट्रीक आज भी फैंस को याद रहती है। हालांकि इसे लेकर अभी भी कमेंट आते रहते हैं। ब्रॉक लैसनर ने उनकी स्ट्रीक खत्म की थी। कुछ दिग्गजों का कहना है कि ये काम लैसनर को नहीं बल्कि रोमन रेंस (Roman Reigns) को करना चाहिए था। कुछ ऐसा ही अब पूर्व WWE सुपरस्टार EC3 ने भी कहा है।

WrestleMania इतिहास में टेकर को आज तक सिर्फ रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर ही हरा पाए है। साल 2014 में लैसनर ने सभी को चौंकाते हुए टेकर की स्ट्रीक खत्म की थी। The Wrestling Outlaws पर बात करते हुए EC3 ने कहा,

द अंडरटेकर की स्ट्रीक खत्म करने वाले रोमन रेंस होने चाहिए थे। ये एक टॉर्च पासिंग मोमेंट होता और वहां पर रेंस को होना चाहिए था। मैं ये नहीं कह रहा हूं कि लैसनर स्ट्रीक खत्म करने के लायक नहीं थे, लेकिन पहले वाले के लिए ये बहुत बड़ी बात थी। मुझे लगता है कि रेंस वहां पर मजूबत हो जाते। जैसे वो आज है उन्हें ये मौका पहले मिल जाता।

youtube-cover

WWE में अभी तक रोमन रेंस ने अच्छा काम किया

वैसे रोमन रेंस को लेकर पहली बार ये बयान सामने नहीं आया है। इससे पहले भी ये बात कई दिग्गज कह चुके हैं। खुद अंडरटेकर ने कहा है कि उनकी स्ट्रीक को रोमन को खत्म करना चाहिए थे। खैर रोमन को फेस के रूप में कंपनी में ज्यादा सफलता नहीं मिली। कंपनी ने उन्हें बहुत पुश दिया लेकिन कुछ नहीं हुआ।

अगस्त, 2020 में रोमन रेंस ने हील टर्न लिया था। इसके बाद उनका करियर पूरी तरह बदल गया। आज वो कंपनी के सबसे बड़े सुपरस्टार बन चुके हैं। 900 दिन से ज्यादा उन्हें चैंपियन के रूप में हो गए है। पिछले तीन साल से उन्हें कोई पिन नहीं कर पाया है। अब देखना होगा कि कंपनी में उनकी बादशाहत कौन खत्म करेगा। WrestleMania 39 में रेंस का मुकाबला इस बार कोडी रोड्स के साथ होगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links