Goldberg: WWE Super ShowDown 2019 में गोल्डबर्ग (Goldberg) और द अंडरटेकर (The Undertaker) के बीच मुकाबला हुआ था। इस मैच के बाद दोनों सुपरस्टार्स की बहुत बेइज्जती हुई थी। दोनों ने इस मुकाबले में बहुत गलतियां की। अब EC3 ने खुलासा किया है कि इस मैच के बाद गोल्डबर्ग का रिएक्शन क्या रहा था। गोल्डबर्ग इस मुकाबले में कंकशन का शिकार भी हो गए थे। इसके बाद अगले नौ मिनट रिंग में उनकी हालत खराब हो गई थी। कई गलतियां उन्होंने की और सही से अपने मूव्स का प्रयोग भी नहीं कर पाए। WWE दिग्गज गोल्डबर्ग को लेकर बड़ा बयान सामने आयाSuper ShowDown 2019 का आयोजन सऊदी अरब में हुआ था। इस इवेंट का हिस्सा EC3 भी थे। वापसी में एक ही प्लेन में कई सुपरस्टार्स मौजूद थे और इसमें EC3 का नाम भी था। “The Wrestling Outlaws” शो पर बात करते हुए पूर्व चैंपियन EC3 ने कहा, गोल्डबर्ग यहां पर दो बार कंकशन का शिकार हुए थे। ये महान मैच था लेकिन जैसा होना चाहिए था वैसा नहीं हुआ। इस मैच में चीजें सही नहीं गई। दोनों सुपरस्टार्स ने गलतियां की। टेकर को भी इस मैच में दिक्कत हुई। मुझे याद है कि इस खराब मैच के बाद प्लेन में गोल्डबर्ग का क्या हाल हुआ था। वो इस मैच से बिल्कुल भी खुश नहीं थे। गोल्डबर्ग 18 घंटे तक अकेले में इस मैच के बारे में सोच रहे थे। मैं समझ सकता था कि इतने बड़े सुपरस्टार्स से अगर गलतियां होंगी तो उसका क्या नुकसान हो सकता है। उन्होंने आगे कहा,मुझे याद है मैं लगातार गोल्डबर्ग के मुंह को देख रहा था। वो बहुत गुस्से में थे। मैं मानता हूं कि गोल्डबर्ग ने जो अपने करियर में किया वो बहुत ही जबरदस्त था। बहुत सफल वो रहे और मैं समझता हूं कि उन्हें खुश होना चाहिए थे लेकिन ऐसा नहीं था। उनका मूड बहुत खराब था। Bill Goldberg@GoldbergKnocked myself out and thought I could finish.... love my fans.....but let u down. Everyone else that found “pleasure” ..... hope ur happy184792437Knocked myself out and thought I could finish.... love my fans.....but let u down. Everyone else that found “pleasure” ..... hope ur happyवैसे इस मैच को अंडरटेकर और गोल्डबर्ग दोनों कभी याद नहीं रखना चाहेंगे। दोनों की इसके बाद बहुत बेइज्जती हुई थी। फैंस ने इसके बाद गोल्डबर्ग को रिंग में नकार दिया था।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।