"Roman Reigns को कोई नहीं हरा सकता, वो हमेशा के लिए चैंपियन बने रहेंगे"- पूर्व WWE Superstar ने किया दावा

Pankaj
WWE दिग्गज रोमन रेंस को लेकर जबरदस्त प्रतिक्रिया
WWE दिग्गज रोमन रेंस को लेकर जबरदस्त प्रतिक्रिया

Roman Reigns: पूर्व WWE सुपरस्टार EC3 ने इस बार रोमन रेंस (Roman Reigns) को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि रोमन हमेशा के लिए अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन बने रह सकते हैं। साथ ही साथ उन्होंने द ब्लडलाइन (The Bloodline) की तारीफ की।

Ad

रोमन रेंस को पिछले तीन साल से कोई पिन नहीं कर पाया है। अगस्त, 2020 में उन्होंने चैंपियनशिप हासिल की थी। अगले महीने 27 तारीख को उन्हें चैंपियन के रूप में 1 हजार दिन पूरे हो जाएंगे। WrestleMania 39 में कुछ हफ्ते पहले कोडी रोड्स को रेंस ने हराया था। रेंस के लिए कंपनी ने आगे भी अच्छा प्लान बनाया होगा।

Sportskeeda Wrestling पर बात करते हुए EC3 से पूछा गया था कि कौन रोमन रेंस के टाइटल रन का अंत करेगा। इस पर पूर्व सुपरस्टार ने कहा,

कोई भी रोमन रेंस को नहीं हरा सकता, रेंस हमेशा के लिए अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन बने रहेंगे। रेसलिंग की दुनिया में इस समय द ब्लडलाइन सबसे अच्छी चीज है। WWE की सफलता के पीछे इस ग्रुप का बहुत बड़ा हाथ है। जिस तरह स्टोरी का निर्माण किया गया है वो बहुत ही शानदार है।

youtube-cover
Ad

WWE में अभी तक रोमन रेंस का काम बहुत ही शानदार

द ब्लडलाइन ग्रुप को रोमन रेंस लीड कर रहे हैं। इस ग्रुप में शामिल द उसोज़ और सोलो सिकोआ जबरदस्त काम कर रहे हैं। पहले इस फैक्शन में सैमी ज़ेन भी थे। उनकी वजह से भी बहुत सफलता मिली। ज़ेन ने शानदार काम किया था। Royal Rumble 2023 में सैमी ने रेंस के ऊपर टर्न ले लिया था। इसके बाद भी स्टोरीलाइन में बहुत मजा आया था।

केविन ओवेंस और सैमी ज़ेन की राइवलरी इस समय भी ब्लडलाइन के साथ चल रही है। WrestleMania 39 में रोमन रेंस को तो जीत मिली थी लेकिन द उसोज़ को हार का सामना करना पड़ा था। सैमी और केविन ने उसोज़ को हराकर अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम चैंपियनशिप जीती थी। रोमन रेंस का अगला प्रतिद्वंदी कौन होगा ये भी देखने वाली बात होगी। जल्द इसका खुलासा हो जाएगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications