WWE में अंडरटेकर के कैरेक्टर के लोकप्रिय होने की वजह सामने आई

पूर्व टैग टीम चैंपियन एज और डेनियल क्रिश्चियन ने अपने पॉडकास्ट पर इस हफ्ते अंडरटेकर के गिमिक के बारे में बात की। इन दोनों सुपरस्टार ने डैडमैन की लैगेसी के बारे में भी बताया और ये भी बात की कैसे उन्होंने अपने गिमिक पर काम किया और उसे बनाया। अंडरटेकर का WWE में करियर सबसे शानदार रहा है। वो रैसलिंग की दुनिया के बेताज बादशाह है। 20 साल वो WWE में रहे। इस दौरान उन्होंने 7 बार वर्ल्ड चैंपियनशिप, 6 बार टैग टीम चैंपियनशिप और एक बार रॉयल रंबल अपने नाम की। इसके अलावा रैसलमेनिया में उऩका अनुपात भी वर्ल्ड रिकॉर्ड का रहा है। रैसलमेनिया में जीत- हार का रिकॉर्ड 23-2 का है। ब्रॉक लैसनर ने उऩकी इस स्ट्रीक को तोड़ा था। फिर रैसलमेनिया 33 में रोमन रेंस ने उन्हें हराया था। अंडरटेकर का असली नाम मार्क विलियम कैलावे हैं। एज और क्रिश्चियन ने इस बारे में चर्चा की, अंडरटेकर ने अपनी गिमिक पर कैसे काम कर उसे बनाया। एज ने कहा कि, WWE में जिस तरह अंडरटेकर ने अपने करेक्टर की आधारशिला रखी थी, यहीं वजह थी कि रैसलमेनिया में उन्हें हार का सामना नहीं करना पड़ा था। उनकी इस बात पर क्रिश्चियन ने जवाब दिया कि, अंडरटेकर ने अपने करेक्टर पर काफी मजबूती से काम किया था। अंडरटेकर का ये करेक्टर काफी सालों से WWE में चल रहा है। दोनों ने ये भी कहा कि, अंडरटेकर का गिमिक के प्रति अपना वादा सबसे अच्छी बात थी। क्रिश्चियन ने ये भी कहा कि जब भी अंडटकेर जब भी एंट्री करते थे तो फैंस को वो पसंद आता था। उऩके एंट्री में जो भी कुछ होता था उसका कुछ ना कुछ मतलब होता था। एरीना में सभी लोग उनके सम्मान में खड़े हो जाते थे। रैसलमेनिया 33 में अंडरटेकर ने अपना अंतिम मैच खेला था। रोमन रेंस के खिलाफ उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि अभी उनके रिटायरमेंट पर सस्पेंस है। लेकिन सभी का ये भी मानना है कि रैसलमेनिया 33 उनका अंतिम मैच था। वैसे अगले साल हाल ऑफ फेमर की लिस्ट में अंडरटेकर का नाम सबसे आगे होगा।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications