WWE Money in the Bank में रोमन रेंस के खिलाफ मिली हार के बाद ऐज की पहली प्रतिक्रिया सामने आई

WWE दिग्गज ऐज को मिली थी रोमन रेंस के खिलाफ हार
WWE दिग्गज ऐज को मिली थी रोमन रेंस के खिलाफ हार

WWE मनी इन द बैंक (Money in the Bank) में बहुत मेहनत करने के बाद भी रोमन रेंस (Roman Reigns) के खिलाफ ऐज (Edge) को हार का सामना करना पड़ा। WWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) की वजह से ऐज को नुकसान हुआ और वो यूनिवर्सल चैंपियनशिप जीत नहीं पाए। इस हार के बाद पहली बार ऐज ने अपनी प्रतिक्रिया इंस्टाग्राम के जरिए दी। ऐज ने WWE यूनिवर्स को दिल छू देने वाला संदेश दिया और धन्यवाद कहा।

WWE यूनिवर्स को ऐज ने दिया संदेश

रोमन रेंस के खिलाफ ऐज का जबरदस्त मैच हुआ था। ऐज 12वीं बार वर्ल्ड चैंपियन बनने वाले थे लेकिन इसमें सैथ रॉलिंस ने दखलअंदाजी कर दी। वैसे अगर रॉलिंस इस मैच में नहीं आते तो शायद ऐज विजेता बन जाते। रिपोर्ट्स के अनुसार SummerSlam में अब ऐज का मुकाबला सैथ रॉलिंस के साथ होगा।

हार के बाद ऐज की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई थी लेकिन लंबे इंतजार के बाद उन्होंने इंस्टाग्राम के जरिए अपने फैंस को संदेश दिया।

Money in the Bank पीपीवी में जॉन सीना ने वापसी की। Raw में सीना ने इसके बाद रोमन रेंस को SummerSlam के लिए चुनौती दे दी। इसका मतलब ये हुआ कि रेंस के साथ ऐज की राइवलरी अब खत्म हो गई। ब्लू ब्रांड में ऐज और सैथ रॉलिंस की फ्यूड को कई बार टीज किया गया और MITB पीपीवी में इसकी शुरूआत भी हो गई।

अब ये तय माना जा रहा है कि SummerSlam में ऐज और सैथ रॉलिंस का मुकाबला होगा। इस हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड में सैथ रॉलिंस से अपना बदला ऐज ले सकते हैं। अगर ऐसा हुआ तो फिर ऐज इस बार रॉलिंस को आने वाले सबसे बड़े पीपीवी के लिए चुनौती भी देंगे।

ऐज और सैथ रॉलिंस की राइवलरी अब शानदार होगी। सैथ रॉलिंस इससे पहले भी कई बार ऐज के खिलाफ लड़ने की इच्छा जता चुके हैं। दोनों के बीच प्रोमो भी शानदार फैंस को देखने को मिलेंगे। ऐज ने वापसी के बाद काफी बवाल मचाया हुआ है। फैंस का रिएक्शन भी उनके लिए काफी अच्छा था। इसका फायदा वो अब सैथ रॉलिंस के खिलाफ उठा सकते हैं।

कृपया Sportskeeda के WWE सेक्शन को बेहतर बनाने में मदद करें। अभी 30 सेकंड का सर्वे करें!