ऐज ने उड़ाया ग्रेट बॉल्स ऑफ़ फायर पीपीपी के नाम का मजाक

WWE हॉल ऑफ़ फेमर ऐज ने अपने पॉडकास्ट E&C Pod Of Awesomeness में ग्रेट बॉल्स ऑफ़ पीपीवी के नाम का मजाक बहुत ही अनोखे अंदाज में उड़ाया है। ऐज 2011 में रेसलिंग से रिटायर हो गए थे। उन्हें इस फैसले के लिए कंपनी के चेयरमैन विंस मैकमैहन ने उन्हें फाॅर्स किया था। लगातार चोटों से परेशान रहने के कारण उन्हें इतना बड़ा फैसला लेने पर मजबूर होना पड़ा। वो वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन के तौर पर रिटायर हुए थे। उन्हें एक साल बाद 2012 में WWE हॉल ऑफ़ फेम में शामिल किया गया था। WWE से रिटायर होने के बाद उन्होंने अपना सारा ध्यान एक्टिंग पर लगाया और कुछ महीनों पहले उन्होंने अपने बेस्ट फ्रेंड और पूर्व WWE स्टार क्रिस्चियन के साथ E&C Pod Of Awesomeness पॉडकास्ट की शुरुआत की. उनके शो में कई हाई प्रोफाइल गेस्ट देखने को मिले हैं, जिसमें UFC लाइट हैवीवेट चैंपियन डेनियल कोर्मियर, शार्लेट फ्लेयर, एरिक यंग, द रिवाइवल, गोल्डबर्ग, शेन मैकमैहन जैसे कई बड़े स्टार्स शामिल हैं। रॉ के एक्सक्लूसिव पीपीवी ग्रेट बॉल्स ऑफ़ फायर के बारे में द रेटिड आर सुपरस्टार ने कहा, "जिससे पहले हम थोडा आगे जाए, मैं ब्रॉक लैसनर vs समोआ जो के मैच के लिए काफी उत्साहित हूँ। बात पीपीवी के नाम की करे, तो यह काफी बचकाना नाम है। यह एक अच्छा गाना था, जोकि 50 के दशक में आया था और यह मुझे काफी पसंद भी था। हालांकि इसके ऊपर पीपीवी का नाम रखने की कोई आवश्यकता नहीं थी। इसका नाम सुनने के बाद ही काफी अजीब लगता है।" ऐज और क्रिस्चियन को उनके ब्रेश के लिए जाना जाता है और वो अक्सर मजाक बनाते रहे हैं और उसमें बस ऐज पीपीवी का नाम मजाक बना रहे थे और इसमें ज्यादा सोचने वाला कुछ नहीं था। ऐज अपने दोस्त क्रिस्चियन के साथ अपने पॉडकास्ट को जारी रखेंगे और WWE अगले पीपीवी ग्रेट बॉल्स ऑफ़ फायर की तैयारी में जुटी है, जिसमें कि अब कुछ ही घंटे बाकी है।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications