ऐज WWE के बड़े सुपरस्टार्स में से एक रहे हैं। वह WWE के पूर्व वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन भी रह चुके हैं। साथ ही उन्होंने मनी इन द बैंक जीतने की उपलब्धि भी हासिल की हुई है। उनका नाम ऐसे सुपरस्टार्स में शामिल हैं, जो हील और बेबीफेस दोनों ही किरदारों में काफी अच्छा काम करते थे।
हालांकि इंजरी के चलते उन्हें WWE से रिटायरमेंट लेनी पड़ी थी, जो उनके फैंस के लिए काफी दुख की बात थी। 'आर रेटेड सुपरस्टार' ने अपने WWE करियर में जॉन सीना, अंडरटेकर जैसे कई दिग्गज रेसलर्स को सिंगल्स मैच में हराया हुआ है, लेकिन हम आपको एक ऐसे WWE रेसलर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका सामना ऐज से सिंगल्स मैचों में तीन बार हुआ था, लेकिन ऐज एक बार भी इस रेलसल को हरा नहीं पाए थे।
ट्रिपल एच पर कभी नहीं मिली जीत
![à¤à¥à¤°à¤¿à¤ªà¤² à¤à¤](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/4fa46-15628710847321-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/4fa46-15628710847321-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/4fa46-15628710847321-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/4fa46-15628710847321-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/4fa46-15628710847321-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/4fa46-15628710847321-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/4fa46-15628710847321-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/4fa46-15628710847321-800.jpg 1920w)
आपको बता दें कि WWE के पूर्व वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन ऐज, WWE के वर्तमान COO ट्रिपल एच को कभी भी सिंगल्स मैच में हरा नहीं पाए। दोनों के बीच कुल 3 सिंगल्स मैच WWE में हुए थे, लेकिन तीनों ही बार ऐज को हार का सामना करना पड़ा था।
ऐज को कब और कहां हराया ?
![à¤à¤ à¤à¤° à¤à¥à¤°à¤¿à¤ªà¤² à¤à¤](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/484a7-15628711669477-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/484a7-15628711669477-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/484a7-15628711669477-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/484a7-15628711669477-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/484a7-15628711669477-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/484a7-15628711669477-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/484a7-15628711669477-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/484a7-15628711669477-800.jpg 1920w)
PROFIGHTDB.COM से उपलब्पध आंकड़ों के मुताबिक, पहली बार ऐज और ट्रिपल एच का सिंगल्स मुकाबला 11 जनवरी 1999 के रॉ एपिसोड में हुआ था। जहां ट्रिपल एच ने आसानी से ऐज को पिन करके मैच अपने नाम कर लिया था।
इसके बाद 4 फरवरी 2005 की रॉ के दौरान भी दोनों के बीच सिंगल्स मैच हुआ था और यहां भी ट्रिपल एच ने ऐज को आसानी से पिन कर दिया था।
इसके बाद 20 जुलाई को WWE के स्पेशल इवेंट द ग्रेट अमेरिकन बैश में दोनों के बीच WWE चैंपियनशिप के लिए एक सिंगल्स मैच हुआ था। यह मैच भी ट्रिपल एच ने ऐज को पिन करके जीत लिया था और अपनी चैंपियनशिप को रिटेन किया था।
WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं