2 महीने बाद WWE रिंग में Edge ने वापसी कर मचाया धमाल, डेब्यू मैच लड़ने वाले फेमस रेसलर को हराकर चारों खाने किया चित

Pankaj
WWE SmackDown में ऐज का दिखा जलवा
WWE SmackDown में ऐज का दिखा जलवा

Edge: WWE SmackDown में ऐज (Edge) का मुकाबला ग्रेसन वॉलर (Grayson Waller) के साथ हुआ। वॉलर का ये डेब्यू मैच था। उनका प्रदर्शन शानदार रहा लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। हॉल ऑफ फेमर ने उन्हें अंत में स्पेशल मैसेज भी दिया।

Ad

ऐज ने करीब दो महीने बाद वापसी की। वो Grayson Waller Effect सैगमेंट में नज़र आए। दोनों के बीच बातचीत हुई। अंत में ऐज ने कहा कि दोनों के बीच मुकाबला होगा। मेन इवेंट से पहले दोनों के बीच मुकाबला हुआ। ऐसा लगा था कि ऐज आसानी से जीत हासिल कर लेंगे ये नहीं हो पाया।

वॉलर ने ऐज को बहुत ही ज्यादा टक्कर हुई। दोनों के बीच अच्छा मैच फैंस को देखने को मिला। शुरूआत में हॉल ऑफ फेमर के खिलाफ वॉलर भारी पड़े। वॉलर ने कुछ खास मूव्स दिखाए। हालांकि अंत में ऐज के स्पीयर से वो बच नहीं पाए और उन्हें हार का सामना करना पड़ा। मैच के बाद ऐज ने माइक लिया और उनकी तारीफ की।

Ad

ऐज ने एक तरह से वॉलर के प्रदर्शन को एक्नॉलेज किया। इसका मतलब साफ है कि फ्यूचर में ग्रेसन को इसका फायदा मिल सकता है। ऐसा लग रहा है कि WWE द्वारा ग्रेसन वॉलर को पुश दिया जा रहा है। कुछ दिन पहले Money in the Bank प्रीमियम लाइव इवेंट में जॉन सीना के साथ भी उनका सैगमेंट हुआ था। वहां भी फैंस को मजा आया था।

क्या WWE SummerSlam 2023 में ऐज का होगा बड़ा मैच?

खैर ऐज ने भी अब वापसी कर ली है। कंपनी ने उनके लिए भी कुछ अच्छा प्लान बनाया होगा। WWE SummerSlam 2023 प्रीमियम लाइव इवेंट का आयोजन अगले महीने होगा। ये समर का सबसे बड़ा शो होता है। यहां भी ऐज का बड़ा मैच होने की उम्मीद जताई जा रही है। देखना होगा कि उनका मुकाबला किस सुपरस्टार के साथ होगा। ऐज के लिए पिछले कुछ साल शानदार रहे हैं। उन्होंने वापसी के बाद से बहुत अच्छा प्रदर्शन किया। कंपनी ने भी उन्हें अच्छा पुश दिया और इसका फायदा उन्होंने उठाया।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications