WWE ने दिग्गज ऐज की वापसी का ऐलान कर दिया है। स्मैकडाउन (SmackDown) में इस हफ्ते WWE ने ऐलान किया कि अगले हफ्ते रॉ (Raw) में ऐज वापसी करेंगे। WWE क्राउन ज्वैल (Crown Jewel) में पिछले महीने सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) के साथ शानदार मैच ऐज का हुआ था। इसके बाद ऐज WWE टीवी पर नजर नहीं आए थे। अब इंतजार खत्म हो गया और अगले हफ्ते ऐज की धमाकेदार वापसी होगी।Wrestle Ops@WrestleOpsWWE have confirmed Edge’s return for #WWERAW next week.8:12 AM · Nov 27, 202178186WWE have confirmed Edge’s return for #WWERAW next week.WWE Raw के अगले एपिसोड में फैंस को आएगा मजा, ऐज मचाएंगे बवालWWE फैंस ऐज की वापसी की खबर सुनकर जरूर उत्साहित हो गए होंगे। WWE ड्राफ्ट में इस बार ऐज को ब्लू ब्रांड से रेड ब्रांड में शिफ्ट कर दिया गया। रेड ब्रांड में पहली बार अब ऐज नजर आएंगे। ऐज अभी भी पार्ट टाइम सुपरस्टार के रूप में काम करेंगे। WWE ड्राफ्ट के बाद रेड ब्रांड में कई बड़े सुपरस्टार्स की एंट्री हो गई। सैथ रॉलिंस के साथ ब्लू ब्रांड में ऐज की लंबी राइवलरी देखने को मिली थी। शायद अब ऐज और सैथ रॉलिंस का मुकाबला नहीं होगा। केविन ओवेंस, फिन बैलर और WWE चैंपियन बिग ई को ऐज चुनौती दे सकते हैं। वैसे कुछ समय पहले ऐज ने कहा था कि वो फिन बैलर के साथ मैच चाहते हैं। अगले हफ्ते रेड ब्रांड में सैथ रॉलिंस और बैलर के बीच भी मैच होगा। शायद ऐज यहां वापसी कर फिन बैलर के ऊपर अटैक कर सकते हैं। WWE चैंपियन बिग ई को भी अभी तक कोई पक्का प्रतिद्वंदी नहीं मिला। बिग ई को भी ऐज चुनौती दे सकते हैं। अगर बिग ई और ऐज के बीच राइवलरी होगी तो फैंस को काफी मजा आएगा। बिग ई को इससे काफी फायदा फ्यूचर में मिलेगा। बिग ई का सितंबर से चैंपियनशिप रन शानदार चल रहा है। खैर ऐज अब अगले हफ्ते बवाल मचाते हुए नजर आएंगे। देखना होगा कि WWE ने उनके लिए क्या प्लान तैयार किया है। ऐज के अगले प्रतिद्वंदी कौन होंगे ये भी देखने वाली बात होगी। खैर अब फैंस अगले हफ्ते रेड ब्रांड के एपिसोड का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।