पिछले हफ्ते एलान किया गया था कि 15 नवंबर को होने वाले स्मैकडाउन लाइव में अंडरटेकर के वापसी होगी। अगले हफ्ते स्मैकडाउन का 900वां एपिसोड़ होगा। स्मैकडाउन और अंडरटेकर ये दोनों नाम एक दूसरे के पूरक हैं। एक औऱ नाम जोकि स्मैकडाउन की खास पहचान थे, वो हैं 11 बार के वर्ल्ड चैंपियन ऐज। स्मैकडाउन लाइव के कमिश्नर शेन मैकमैहन ने ट्विटर पर एलान किया कि पूर्व WWE हॉल ऑफ फेमर ऐज अगले हफ्ते स्मैकडाउन में नजर आएंगे। The 900th episode of #SDLive just got a little EDGiEr. The Rated-R Superstar will be LIVE with a special edition of the #CuttingEdge! @WWE — Shane McMahon (@shanemcmahon) November 8, 2016 (अगले हफ्ते स्मैकडाउन के 900 एपिसोड में ऐज शामिल होंगे) ऐज ने स्मैकडाउन शो में अपना नाम स्मैकडाउन सिक्स के तौर पर बनाया था। जिसमें कर्ट एंगल, रे मिस्टीरियो, क्रिस बैन्वा, एडी गुरैरो, चावो गुरैरो थे। उनका सिंगल्स में पुश रॉ में हुआ। 2007 में स्मैकडाउन में जाने की वजह से उनके करियर को नई ऊंचाई मिली। ऐज ने मिस्टर कैनेडी से मनी इन द बैंक्स जीता और उन्होंने तबके वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन अंडरटेकर के खिलाफ कैश इन किया। उस समय ऐज रॉ रोस्टर का हिस्सा थे, लेकिन वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जीतने की वजह से स्मैकडाउन का हिस्सा बन गए थे। ऐज ने बतौर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन अपने करियर का अंत किया था, वो उस समय स्मैकडाउन ब्रैंड का ही हिस्सा थे। स्मैकडाउन में उनकी दुश्मनी बतिस्ता, जैफ हार्डी, ट्रिपल एच जैसे बड़े स्टार्स के साथ थी। रैसलमेनिया 24 के मेन इवेंट में ऐज का सामना अंडरटेकर के साथ हुआ था। हॉल ऑफ फेमर ऐज इस साल फास्ट लेन में अपने और क्रिश्चन के शो को प्रोमोट करने आए थे। उनका शो का नाम The Edge & Christian Show That Totally Reeks Of Awesomeness. फैंस की ओर से इस शो को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। ऐज स्मैकडाउन में अपनी दूसरी रिटायरमेंट स्पीच में शो की तारीफ कर सकते हैं। स्मैकडाउन को वो दूसरा घर मानते थे। ऐज का WWE करियर काफी शानदार रहा और वो 11 बार WWE चैंपियन बने, जोकि अपने आप में एक बहुत ही बड़ी उपलब्धि है।