ऐज(Edge) इस समय WWE में नहीं है लेकिन सोशल मीडिया के जरिए वो हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। हाल ही में ऐज ने बुलेट क्लब के एक बड़े सुपरस्टार एल फैनटेस्मो(El Phantasmo) की तारीफ की है। ऐज ने इस उभरते सुपरस्टार को खास संदेश देते हुए ट्वीट किया। यह भी पढ़ें: 99 WWE सुपरस्टार्स और उनका जन्मदिन कब होता है: रोमन रेंस, ब्रॉक लैसनर समेत आपके पसंदीदा रेसलर का जन्म किस साल में हुआ?WWE दिग्गज ऐज ने उभरते सुपरस्टार के लिए कही बड़ी बातदरअसल एल फैनटेस्मो ने ट्वीट के जरिए ऐज को दिग्गज बताया और कहा कि वो उनसे काफी प्रेरित हैं। ऐज ने भी उनके इस ट्वीट का शानदार जवाब दिया और उनकी तारीफ की। ऐज ने इस NJPW सुपरस्टार को अंत में "keep crushing it" लिखकर शानदार मैसेज दिया।Very cool, although I’m biased. Keep crushin it man. 🇨🇦 https://t.co/V3W7xpS9AV— Adam (Edge) Copeland (@EdgeRatedR) January 6, 2021एल फैनटेस्मो का इस समय NJPW में जलवा है। वो बुलेट क्लब के सदस्य है। लगातार उन्होंने अपने मैचों से सभी को प्रभावित किया है। WWE के कई दिग्गजों ने उनकी तारीफ की है। जिस तरह का वो परफॉर्मेंस इस समय कर रहे हैं उसे देखकर लगता है कि विंस मैकमैहन की नजरें भी उऩके ऊपर होंगी। आऩे वाले समय में ये सुपरस्टार WWE में नजर आ सकता है। ऐज के अलावा भी कई सुपरस्टार्स मानते हैं कि आने वाले समय में ये रेसलिंग वर्ल्ड का सबसे बड़ा सुपरस्टार बन सकता हैं।ये भी पढ़ें: रोमन रेंस ने दिया WWE में अपने 36 साल के पुराने दुश्मन को सोशल मीडिया पर मुंह तोड़ जवाब ऐज भी अभी रिंग से बाहर चल रहे हैं। पिछले साल उन्होंने WWE में वापसी कर फैंस को सरप्राइज दिया था। इसके बाद रैंडी ऑर्टन के साथ उनकी फ्यूड जबरदस्त रही थी। लेकिन फिर उन्हें इंजरी आ गई थी। वैसे ऐज को रिंग से बाहर कई महीने हो चुके हैं। WWE का अगला पीपीवी Royal Rumble होने वाला है। और इस पीपीवी में एक बार फिर एंट्री कर ऐज अपने फैंस को सरप्राइज दे सकते है। ऐज का कॉन्ट्रैक्ट अभी WWE के साथ लंबा है। यानि की आऩे वाले समय में वो बड़े मैच यहां पर लड़ने वाले हैं। ऐज को रिंग में फैंस हमेशा देखना चाहते हैं। पिछले साल भी रैंडी ऑर्टन के साथ उन्होंने शानदार मैच फैंस दिए थे। फैंस अब चाहते हैं कि जल्द से जल्द उनकी रिंग में वापसी हो।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।