528 दिन बाद WWE दिग्गज की बड़ी स्ट्रीक टूटी, मौजूदा चैंपियन के खिलाफ हार के बाद लगा बहुत बड़ा झटका

Pankaj
WWE Raw के मेन इवेंट में हुआ शानदार मुकाबला
WWE Raw के मेन इवेंट में हुआ शानदार मुकाबला

Edge: WWE दिग्गज ऐज (Edge) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। मेन इवेंट में इस बार उनका मुकाबला यूएस चैंपियनशिप के लिए ऑस्टिन थ्योरी (Austin Theory) के साथ हुआ था। इस मैच में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। थ्योरी ने उन्हें पिन करते हुए अपना टाइटल रिटेन किया। खैर अब ऐज की स्ट्रीक खत्म हो गई है। 528 दिन के बाद उन्हें पिन के जरिए हार का सामना करना पड़ा है। अंतिम बार उन्हें सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) ने हराया था।

ऐज का WWE रन इस समय शानदार चल रहा हैं। कुछ दिन पहले Elimination Chamber 2023 में बेथ फीनिक्स और ऐज ने रिया रिप्ली और फिन बैलर के ऊपर बड़ी जीत हासिल की थी। साल 2021 में ऐज की रॉलिंस के साथ जबरदस्त राइवलरी रही थी। 10 सितंबर, 2021 को ब्लू ब्रांड के एपिसोड में रॉलिंस ने ऐज को पिन करते हुए जीत हासिल की थी।

इसके बाद से ऐज WWE टीवी पर पिन के जरिए कभी नहींं हारे थे। WWE Extreme Rules 2022 में फिन बैलर के खिलाफ उन्हें हार मिली थी लेकिन ये "I Quit" मैच था। ऑस्टिन थ्योरी ने इस बार बड़ा कारनामा किया। उन्होंने ऐज को हराकर उनकी शानदार स्ट्रीक खत्म की। हालांकि थ्योरी को फिन बैलर का धन्यवाद करना चाहिए। मैच में ऐज जीतने वाले थे लेकिन बैलर ने आकर दखलअंदाजी कर दी। इसका फायदा थ्योरी को मिला।

youtube-cover

WWE WrestleMania 39 में ऐज का होगा बड़ा मुकाबला

Raw के मेन इवेंट में ऐज और ऑस्टिन थ्योरी ने फैंस को अच्छा मैच दिया। शो का ये सबसे अच्छा मुकाबला था। थ्योरी ने दिग्गज ऐज को अच्छी टक्कर दी। ऐज ने भी अपने अनुभव का इस्तेमाल किया। फिन बैलर अगर नहीं आते तो शायद ऐज नए यूएस चैंपियन बन जाते।

खैर अब लग रहा है कि WrestleMania 39 में ऐज और बैलर के बीच मुकाबला होगा। कुछ रिपोर्ट्स में ये बात पहले ही कही गई थी। इस बार अब पूरे संकेत मिल गए है। देखना होगा कि इस मुकाबले का ऑफिशियल ऐलान कब होगा।

youtube-cover

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

App download animated image Get the free App now