WWE दिग्गज ऐज की नए ब्रांड में जल्द होगी एंट्री, कंपनी ने दिए बहुत बड़े संकेत 

WWE SummerSlam में ऐज ने सैथ रॉलिंस को हराया था
WWE SummerSlam में ऐज ने सैथ रॉलिंस को हराया था

WWE शॉप का इस बार कुछ अलग नजारा देखने को मिला। शॉप ने अब WWE दिग्गज ऐज (Edge) को रॉ (Raw) की लिस्ट में डाल दिया है। WWE वेबसाइट में बहुत सी जगह Raw सुपरस्टार के रूप में ऐज नजर आ रहे हैं। ये चीजें अब कुछ अलग ही संदेश दे रही है। यानी फैंस को अब जल्द ही ऐज रेड ब्रांड में नजर आ सकते हैं। इस बारे में पहले से कई रिपोर्ट्स में बात सामने आ रही थी।

Ad

WWE दिग्गज ऐज को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई

ऐज इस समय WWE SmackDown का हिस्सा है। वापसी के बाद रोमन रेंस के साथ उनकी राइवलरी रही और MITB पीपीवी में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद ब्लू ब्रांड में ही सैथ रॉलिंस के साथ जबरदस्त फ्यूड ऐज की रही। SummerSlam में इस बार ऐज ने बड़ी जीत सैथ रॉलिंस के ऊपर हासिल की थी। कुछ समय बाद जरूर अब वो रेड ब्रांड में नजर आएंगे।

अगर होमपेज की बात करें तो ऐज अभी भी SmackDown के सुपरस्टार है। रेड ब्रांड में इस समय कोई भी बड़ा सुपरस्टार नहीं है। बैकी लिंच और लैसनर ने वापसी की और वो भी ब्लू ब्रांड में अब नजर आएंगे। लैसनर ने वापसी कर रेंस का सामना किया। अब ऐसा लग रहा है कि लैसनर और रेंस की राइवलरी शुरू हो जाएगी। रेंस SmackDown सुपरस्टार है तो लैसनर भी वहीं नजर आएंगे। बैकी लिंच ने भी SmackDown विमेंस चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया और वो भी इस ब्रांड में ही दिखेंगी।

Raw में इस समय बॉबी लैश्ले, एजे स्टाइल्स और रैंडी ऑर्टन ही बड़े सुपरस्टार्स के रूप में मौजूद हैं। तीन घंटे के इस शो में कोई ऐसा सुपरस्टार नहीं है जो व्यूअरशिप को आगे लेकर जाए। अगर ऐज वहां चले जाएंगे तो फिर ये काम आसानी से हो सकता है। SmackDown में ऐज के लिए अब शायद कोई राइवलरी नहीं बची है। रेड ब्रांड में जाकर वो कई सुपरस्टार्स के साथ मैच लड़ सकते हैं।

WWE चैंपियन बॉबी लैश्ले के नए प्रतिद्वंदी के बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। अगर ऐज रेड ब्रांड में जाकर लैश्ले को चुनौती देंगे तो फैंस को मजा आ जाएगा। कुछ समय बाद ही WWE ड्राफ्ट होगा और शायद वहां इस बात का ऐलान किया जाएगा।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications