"मैं जजमेंट डे को खत्म कर दूंगा" - WWE Raw में 11 बार के पूर्व वर्ल्ड चैंपियन ने वापसी करते हुए तीन Superstars को दी धमकी

Ujjaval
WWE Raw में ऐज ने डॉमिनिक पर स्पीयर लगाया
WWE Raw में ऐज ने डॉमिनिक पर स्पीयर लगाया

Raw: WWE Raw के एपिसोड में ऐज (Edge) ने काफी अहम किरदार निभाया। उन्होंने एक जबरदस्त प्रोमो कट करते हुए जजमेंट डे को चेतावनी दी। मेन इवेंट मैच के बाद जजमेंट डे (Judgement Day) ने मिस्टीरियोस (Mysterios) पर हमला किया था। ऐज ने एंट्री करके बेबीफेस स्टार्स को बचाने की कोशिश की।

Ad

अंत में गलती से ऐज ने डॉमिनिक मिस्टीरियो पर स्पीयर लगा दिया था। यह देखकर रे मिस्टीरियो जरूर थोड़े शॉक हो गए थे। Raw में ऐज ने प्रोमो कट किया था और उन्होंने यहां अपनी वापसी को लेकर बात की। उन्होंने बताया कि जजमेंट डे फैक्शन बनाने का उनका मकसद था कि वो ऐसे सुपरस्टार्स को आगे आने का मौका दें, जिन्हें पर्याप्त मौके नहीं मिल रहे थे।

इसी कारण उन्होंने रिया रिप्ली और डेमियन प्रीस्ट को इसमें शामिल किया था। उन्होंने आगे यह भी बताया कि वो जजमेंट डे को चलाने में असफल रहे हैं। हालांकि, ऐज ने दावा किया कि उन्होंने इस फैक्शन की शुरुआत की थी। इसी कारण वो ही फैक्शन को खत्म भी करेंगे। उन्होंने कहा था,

"अब उस चीज़ को खत्म करने का समय आ गया है, जिसे मैंने बनाया था। "

उनके इस सैगमेंट में जजमेंट डे ने दखल नहीं दी। मेन इवेंट में स्टोरीलाइन आगे बढ़ाई गई। उन्होंने साफ कर दिया था कि उनका निशाना अभी जजमेंट डे पर रहेगा।

WWE Raw के मेन इवेंट में ऐज ने गलती से डॉमिनिक पर हमला कर दिया

मेन इवेंट में द उसोज़ का मुकाबला रे मिस्टीरियो और डॉमिनिक से टैग टीम टाइटल्स के लिए हुआ था। इस मैच में उसोज़ ने अपने टाइटल को सफलतापूर्वक रिटेन किया। मैच के बाद फिन बैलर, डेमियन प्रीस्ट और रिया रिप्ली ने आकर रे और डॉमिनिक पर हमला किया। इसके तुरंत बाद ऐज ने एंट्री की। उन्होंने डेमियन प्रीस्ट और फिन बैलर की बुरी हालत की।

Ad

वो फिन बैलर को स्पीयर देने के लिए तैयार थे। उसी जगह पर डॉमिनिक मिस्टीरियो भी थे। रिंग के बाहर से रिया रिप्ली ने डॉमिनिक को धक्का दे दिया। इसी कारण फिन बैलर की जगह डॉमिनिक आ गए। ऐज ने गलती से मिस्टीरियो पर स्पीयर लगाया और जजमेंट डे के सदस्य बैकस्टेज चले गए। ऐज भी उनका पीछा करते हुए चले गए।

रे मिस्टीरियो और मेडिकल स्टाफ ने आकर डॉमिनिक चेक किया। पहले लग रहा था कि मिस्टीरियोस की जजमेंट डे के साथ दुश्मनी का अंत हो गया है और ऐज अकेले ही इस फैक्शन का बुरा हाल करेंगे। WWE ने यहां एक ट्विस्ट जोड़ा है। रे मिस्टीरियो और ऐज के रिश्ते अच्छे रहे हैं लेकिन Raw में इस अटैक के कारण जरूर दिग्गज का विश्वास ऐज से कम हो गया होगा।

अगर जाकर कुछ और सरप्राइज देखने को मिल सकते हैं। इसी कारण देखना रोचक रहेगा कि ऐज, मिस्टीरियोस और जजमेंट डे की यह स्टोरीलाइन किस ओर जाती है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications