रैसलिंग ऑब्जर्वर रेडियो के डेव मैल्टजर ने अपनी रिपोर्ट में बड़ी बात का खुलासा किया है। उन्होंने ये कहा है कि केविन ओवंस और यूएस चैंपियन एजे स्टाइल्स में से एक सुपरस्टार छोटी सी इंजरी से जूझ रहे है। ये दोनों सुपरस्टार स्मैकडाउन लाइव के टॉप सुपरस्टार है।
केविन ओवंस का इस समय मैकमैहन फैमिली के साथ फ्यूड चल रहा है। ओवंस ने विंस मैकमैहन को पिछले स्मैकडाउन के एपिसोड में बुरी तरह पीटा था। इसके बाद अब शेन मैकमैहन का मुकाबला हैल इन ए सैल में केविन ओवंस के साथ होगा। एजे स्टाइल्स इस समय WWE यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन हैं। मैडिसन स्कवायर गार्डन में एजे स्टाइल्स ने केविन ओवंस को हराकर ये चैंपियनशिप अपने नाम की थी। इस हफ्ते बैरन कॉर्बिन के खिलाफ वो इस चैंपियनशिप के लिए फाइट करेंगे।
डेविड मैल्टजर का कहना है कि," मैं ये नहीं जानता हूं कि एजे स्टाइल्स और केविन ओवंस के साथ क्या हो रहा है। लेकिन वो काफी छोटे मैचों में काम कर रहा है। 6-7 मिनट से ज्यादा वो नहीं लड़ पा रहे है। इसका मतलब हम सभी जानते हैं।"
इस हफ्ते स्मैकडाउन लाइव में एजे स्टाइल्स का सामना बैरन कॉर्बिन से होगा। और ये मुकाबला यूएस चैंपियनशिप के लिए होगा। उधर ओवंस एक बार फिर मैकमैहन फैमिली के साथ दखलअंदाजी में नजर आ सकते हैं। हो सकता हैं कि इस बार शेन मैकमैहन आकर अपने पिता का बदला केविन ओवंस के खिलाफ लेंगे।
Published 18 Sep 2017, 18:32 IST